आपके सितारेः सोमवार, 02 जून 2025 का राशिफल
02 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, अधिक तले-भुने भोजन से बचना जरूरी है। आज कुछ खरीदारी संभव है, जिसमें विलासिता संबंधी वस्तुएं भी शामिल होंगी। वैवाहिक जीवन में ससुराल पक्ष के संबंधियों से लाभ मिल सकता है। लेन-देन में सतर्कता बरतें। व्यापार में लाभ रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ:
दिन का पहला भाग अधिक सुकून भरा रहेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पैतृक धन-संपत्ति से लाभ संभव है। होटल और यात्रा संबंधी कारोबार में विशेष फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता बनी रहेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन:
किसी मित्र या परिचित की मदद के लिए आगे आना होगा। व्यवहार में संयम रखना आवश्यक है, अन्यथा किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। कुछ अटके पारिवारिक कार्य पूरे करने होंगे। वाहन व सुख-साधनों पर धन खर्च संभव है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क:
घर के वरिष्ठ सदस्य, विशेषकर पिता से मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा। संपत्ति विवाद की स्थिति में वरिष्ठ की राय उपयोगी साबित होगी। एक से अधिक कार्य एक साथ लेने के बजाय प्राथमिक कार्यों को पहले पूरा करना होगा। खानपान में नियंत्रण आवश्यक है, अन्यथा पेट संबंधी दिक्कत हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह:
पिछले कुछ निर्णयों को लेकर उलझन और परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियों से उबरने में सफलता मिलेगी। कुछ विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे, उनसे सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। संतान की ओर से प्रसन्नता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या:
प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभ की संभावना है। किसी बचत योजना में धन निवेश का विचार बन सकता है। प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने की योजना संभव है। माता-पिता द्वारा दी गई जिम्मेदारी समय पर पूरी करनी होगी, अन्यथा नाराजगी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला:
पैसे के लेन-देन में सावधानी रखनी होगी, विशेषकर उधार देने से बचें। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग और अच्छी खबर मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य की अचानक तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे चिंता और खर्च बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक:
माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में अपेक्षित लाभ न मिलने से मानसिक तनाव संभव है। दैनिक खर्च आसानी से पूरे कर सकेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता का परिणाम संतोषजनक मिल सकता है। घरेलू आवश्यकताओं पर धन खर्च करना होगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु:
दान-पुण्य के कार्यों में रुचि बनी रहेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर घर में चर्चा करनी चाहिए। प्रेम संबंधों में किसी भी बहस से बचें, अन्यथा विवाद लंबा चल सकता है। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर:
सेहत पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। मित्रों के साथ कुछ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। साझेदारी में किसी कार्य की योजना बन सकती है। माता-पिता से किसी जरूरी मामले में सहयोग और लाभ मिलेगा। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ:
कार्यस्थल पर कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्य से जुड़ी समस्या का समाधान संभव है। व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से पहले जीवनसाथी से विचार-विमर्श आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन:
कोई नया कार्य शुरू करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना आवश्यक है। बाहरी खानपान से परहेज करें। यात्रा का अवसर मिल सकता है, किसी तीर्थ स्थल पर जाने की संभावना भी बन रही है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित | संपर्क – 9893118788
-03 जून 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: अष्टमी रात्रि 09:56 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:58 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण प्रात: 08:09 बजे तक, तत्पश्चात वज्र योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:49 बजे से मध्याह्न 12:43 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:08 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: धूमावती जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज प्रात: 09:10 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।