आपके सितारेः मंगलवार, 03 जून 2025 का राशिफल
03 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष
किसी नए काम की शुरुआत की दिशा में बढ़ सकते हैं। बेवजह के खर्च आर्थिक स्थिति को डांवाडोल कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र की कठिनाइयों पर किसी करीबी मित्र से बात करने से लाभ होगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ
सकारात्मकता का संचार होगा, बेहतर होगा इसे किसी अच्छे कार्य में लगाएं। गुस्से से बचना हितकर रहेगा, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुरानी परेशानी दूर होने के संकेत हैं। आय के अतिरिक्त स्रोत बनने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन
कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अधिक रहेगा। लापरवाही से गलती की आशंका है, अतः गंभीरता आवश्यक है। अटका हुआ काम पूरा करने के प्रयास में सावधानी बरतें। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है, संयम रखें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क
परिवार के किसी सदस्य की बात खराब लग सकती है। सेहत में पहले से सुधार संभव है। आर्थिक रूप से दिन चुनौतीपूर्ण रह सकता है, खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। पारिवारिक माहौल मिश्रित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह
कार्यस्थल पर काम के साथ प्रतिष्ठा पर भी ध्यान देना होगा, कोई मान-सम्मान को चोट पहुंचा सकता है। निर्णयों से वरिष्ठ अधिकारियों की सराहना मिलेगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। नई वस्तु खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या
कार्य अटक सकते हैं, जिससे मन निराश हो सकता है। करीबी दोस्तों से बातचीत से मन हल्का होगा। कार्यक्षेत्र में धोखे की आशंका है, सतर्क रहें। आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें। परिवार में सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला
मेहनत का पूरा फल मिलेगा। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। पिता की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक
नया काम शुरू करने के लिए दिन अनुकूल है, किंतु पार्टनरशिप से बचें। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। जीवनसाथी की सलाह से कार्य सरल होंगे। लेन-देन केवल भरोसेमंद लोगों से करें। संतान विवाह के मामलों में प्रगति संभव है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु
कारोबार में इच्छित सफलता मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति या वेतनवृद्धि का लाभ संभव है। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर
खर्च और आय में संतुलन बनाए रखें। घरेलू मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बचें। धन निवेश की योजना है तो दीर्घकालिक विकल्प बेहतर रहेंगे। छोटी बातों को नज़रअंदाज़ करें, मानसिक तनाव से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ
कारोबार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सहकर्मी की वजह से काम अटक सकता है, सूझबूझ से निपटें। गुस्से से बचें। किसी करीबी के आगमन से पारिवारिक वातावरण अच्छा रहेगा। भाई-बहनों से मतभेद दूर होंगे।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन
करियर में नई ऊंचाई मिलने के योग हैं। सरकारी कार्यों से अतिरिक्त लाभ संभव है। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। समय व्यर्थ न गंवाएं, भाग्य साथ देगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12Top of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788
-04 जून 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: नवमी रात्रि 11:54 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 07:35 बजे तक, सिंह तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र कल तड़के 03:35 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र प्रात: 08:29 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:09 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: महेश नवमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।