आपके सितारेः मंगलवार, 10 जून 2025 का राशिफल

10 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 10, 2025 - 02:58
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 10 जून 2025 का राशिफल

मेष :- सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी मामलों में दिन अच्छा रहेगा। होटल आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। शाम को पूजा जरूर करें। परिवार में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- संपत्ति आदि खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है। शुभ कार्यों पर धन खर्च करना फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा काम मिल सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतरीन तालमेल रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी के साथ घूमने का योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- संपत्ति आदि से जुड़े काम करने वालों को अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। योजनाएं फलीभूत होंगी। मशीनरी और खानपान से जुड़े कारोबार में अच्छा सौदा संभव। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- सोच-समझकर किया गया लेन-देन लाभदायक रहेगा। आलस्य से बचें और समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ कोई नया कार्य आरंभ करना लाभप्रद रहेगा। व्यवसायिक यात्रा से अपेक्षित फल मिल सकता है। दांपत्य जीवन संतोषजनक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- जोखिम भरा निवेश विशेषज्ञ सलाह के बाद ही करें। व्यवसाय में गति लाने हेतु नए प्रयास आवश्यक होंगे। दैनिक कार्यों में बदलाव संभव है। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। नई जिम्मेदारियों को लेकर उत्साह रहेगा। किसी तीसरे के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव संभव।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- मन में संतोष का भाव रहेगा। कार्यभार अधिक होने पर अपनों से सहयोग लेने में संकोच न करें। अविवाहितों को मनचाहा साथी मिल सकता है। मन में द्वंद्व की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। दिल और दिमाग में संतुलन रखना लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- आर्थिक परेशानियां संभव, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। बड़े आर्थिक निर्णयों में परिवार की सलाह उपयोगी रहेगी। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- संपत्ति विवाद में राहत संभव। कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक। व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिनका पूर्ण लाभ उठाना होगा। जोखिम वाले निवेश से बचाव करें।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- अत्यधिक भावुकता मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। दस्तावेज़ी कार्यों में अतिरिक्त सावधानी बरतें। पूर्व में दिया गया उधार वापस मिल सकता है, जिससे रुके कार्य पूर्ण होंगे। नियमों की अवहेलना से बचें, अन्यथा संकट संभव।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- सपनों को साकार करने के लिए अतिरिक्त प्रयास आवश्यक होंगे। व्यवसाय में विपरीत लिंगी सहयोगियों से सहयोग संभव। शुभचिंतकों की सलाह लाभदायक रहेगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मन को संतोष देगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- धन लाभ की संभावना प्रबल। शेयर बाजार से जुड़े जातकों को लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरीपेशा वर्ग समय पर कार्य पूर्ण कर संतोष पाएगा। दिन सामान्य परंतु सकारात्मक रहेगा। व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। अविवाहित जातकों का झुकाव सहकर्मी की ओर हो सकता है। आय में वृद्धि के प्रयास सफल हो सकते हैं। आयात-निर्यात से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। प्रॉपर्टी खरीद की योजना बन सकती है। कार्यों में शॉर्टकट अपनाने से हानि संभव, सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः  9893118788

-11 जून 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082।

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पूर्णिमा अपराह्न 01:13 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 08:10 बजे तक वृश्चिक, तत्पश्चात धनु राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: ज्येष्ठा नक्षत्र रात्रि 08:10 बजे तक, तत्पश्चात मूल नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य अपराह्न 02:04 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:24 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: ज्येष्ठ पूर्णिमा, वैवश्वत मन्वादि,कबीरदास जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: चल रहें है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor