आपके सितारेः शुक्रवार, 13 जून 2025 का राशिफल

13 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 12, 2025 - 22:25
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 13 जून 2025 का राशिफल

मेष :- परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार से पूरा सहयोग मिलेगा। लिया गया निर्णय भविष्य में लाभ दिलाएगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक- 7

वृषभ :- कार्यक्षेत्र में अनुभव का लाभ मिलेगा। परिवार के साथ किसी मनोरंजक यात्रा की संभावना है। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले सभी पक्षों का अध्ययन आवश्यक है। घर में पूजा-पाठ, कीर्तन, भजन आदि का आयोजन संभव है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन :- कई कार्यों को पूरा करने की तत्परता रहेगी और प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा। कार्य पूरे करने के लिए साझेदारी या समझौते का रास्ता खुल सकता है। कुछ धोखेबाज लोगों से सतर्क रहना आवश्यक है, अन्यथा नुकसान संभव है। घर और बाहर दोनों जगह जिम्मेदारियों का निर्वहन सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क :- जोखिम भरे कामों से बचाव रखना चाहिए। करीबियों की बातों का सम्मान करना आवश्यक है, किसी को भला-बुरा कहने से बचाव जरूरी है। व्यापार में चल रही परेशानियों में सुधार संभव है। काम पर ध्यान केंद्रित रखने से ही सफलता मिलेगी। कुछ गलतियों से सीख लेना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- कुछ जरूरी कार्यों को पूरा करने में मित्रों और सहकर्मियों से मदद मिल सकती है। कलात्मक क्षमता से कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है। विरोधी हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। लेन-देन में सावधानी न रखने पर नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखद और सहयोगपूर्ण रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या :- कामकाज और करियर से जुड़ी उलझनें सुलझ सकती हैं। कारोबार में लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी दूरी की यात्रा संभव है। नौकरी में बुद्धि और कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 8

तुला :- आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। मित्रों और पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहना होगा। किसी सामाजिक या धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। भूमि या भवन संबंधी डील में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

वृश्चिक :- आलस्य त्याग कर काम पर ध्यान देने से लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। सहयोग की आवश्यकता होने पर पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बनी रहेगी। भाइयों से चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- बैगनी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- बुद्धि और चतुराई का लाभ मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा संभव है। मित्रों और सगे-संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शुभ कार्यों और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बनेगी। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। संतान से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मकर :- पारिवारिक जिम्मेदारियों का पालन बेहतर ढंग से होगा और पूरा सहयोग मिलेगा। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतना ही उचित रहेगा, छोटी समस्या भी गंभीर बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- मटमेला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- विदेश व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में परंपरा से हटकर कोई निर्णय संभव है। बिजली से जुड़े उपकरणों पर खर्च बढ़ सकता है। इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की कमाई में वृद्धि संभव है। दिन खर्चीला रहने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

मीन :- आर्थिक मामलों में लेनदेन से पहले सभी पक्षों पर विचार आवश्यक है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े किसी कानूनी मामले में सफलता मिलने की संभावना है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों का विश्वास प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-14 जून 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947।

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: तृतीया अपराह्न 03:46 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- प्रात: 05:38 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:22 बजे तक तत्पश्चात श्रवण नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म अपराह्न 01:13 बजे तक, तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:13 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कृष्णपिंगल संकष्टी चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 03:46 बजे तक है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor