आपके सितारेः बुधवार, 11 जून 2025 का राशिफल
11 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 जून, 2025 का पंचांग भी।

मेष:- आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज वह पूरा हो सकता है, आपको बस उस पर ध्यान देकर काम करना होगा। नौकरी में आपकी स्थिति आज बेहतर रहेगी और कुछ लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।। आर्थिक मामलों में आपको आज सजग रहना होगा, लेन देन में आप आज सतर्क रहें।बाहरी खानपान में आप लापरवाही से बचें।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8
वृषभ:- आपको आज कुछ मानसिक उलझन का भी सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता आज बढेगी। आपको आज कहीं से अचानक आर्थिक लाभ मिलेगा। जो लोग प्रोपर्टी संबंधी डील करने जा रहे हैं उनको आज डील फाइनल करने से पहले सभी पक्षों को ध्यान से समझना होगा।आज काम को टालने से बचें।
भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5
मिथुन:- आज कुछ नया काम करने का मौका मिलगा। कोई टल रहा आपका काम आज पूरा हो सकता है। आप अपने परिवार के किसी सदस्य के साथ आज महत्वपूर्ण मामलों में चर्चा करेंगे जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान निकलेगा। आपको आज पारिवारिक अथवा कार्यक्षेत्र की जरूरतों की वजह से यात्रा करनी होगी। माता पिता से आपको स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क:- आज अपनी सकारात्मक सोच और कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे, जिससे आपको आज विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपको आज दोस्तों और सगे संबंधियो से सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आप आज यात्रा पर भी जा सकते हैं। बिजनेस में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2
सिंह:- आज जोखिम वाले काम से बचना चाहिए। सरकारी क्षेत्र से संबंधित आपका कोई काम है तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति के सहयोग से सफलता मिल सकती है। आपको आज कोर्ट कचहरी के काम में भी लाभ और सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज आपके लिए सलाह है कि अपना कोई भी जरूरी काम दूसरों के ऊपर नहीं छोडें नहीं तो आपका काम आज अटक सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या:- आपके द्वारा पूर्व में किया गया निवेश आज लाभदायक रहेगा। आपको आज किसी निकट संबंधी की ओर से लाभ और खुशी मिलने वाली है। जो लोग बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। लेकिन छात्रों का मन आज विचलित रहेगा जिससे शिक्षा के प्रति अरुचि हो सकती है।आज मन को शांत और संयमित बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3
तुला:- आर्थिक मामलों में आपको आज अपने खर्च और बजट का ध्यान रखना होगा नहीं तो आपको अनावश्यक खर्च की वजह से मानसिक तनाव मिल सकता है। आपको आज कुछ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में आज आपको अपने पेंडिंग काम को निपटाना होगा आपको आज खानपान के साथ ही साथ सेहत का भी ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक:- कोई भी काम या फैसला लेने से पहले सभी पक्षों पर गंभीरता से विचार कर लेना चाहिए। कोई बनता हुआ काम भी आज आपका अटक सकता है। किसी उपकरण में खराबी आने की वजह से आज आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। कोई व्यापार संबंधी डील आज फाइनल हो सकती है।आपका मन अस्थिर रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6
धनु:- कुछ अनचाहे खर्च अचानक से आपके ऊपर आ जाने की वजह से मूड खराब हो सकता है। आपको आज किसी निकट संबंधी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। बिजनेस में आपको आज साझेदारों से तालमेल बनाकर रखना होगा किसी बात को लेकर आपस में मतभेद भी हो सकता है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7
मकर:- आपके अधिकारी आपको आज कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं जिससे आप मानसिक रूप से उलझन महसूस कर सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि आज आप दूसरों के भरोसे अपना काम न छोड़े नहीं तो आपका का पूरा होने में संदेह है। व्यापारी वर्ग के लिए बड़ा आर्डर मिल सकता है। आपको आज तकनीकी काम में भी भाग्य लाभ और सफलता प्रदान करेगा।
भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10
कुम्भ:- आपकी कोई चली आ रही चिंता परेशानी आज दूर होगी। जीवनसाथी के सहयोग और सानिध्य से आपको आज फायदा मिलेगा। आप आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे और आपको आज जीवनसाथी से भी पारिवारिक मामले में पूरा सपोर्ट मिलेगा।जो लोग सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं उनको आज सम्मान और प्रभाव वृद्धि का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18
मीन:- आपका आत्मबल और आत्मविश्वास आज बढा रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी और वरिष्ठ सहकर्मियों से पूरा सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। वहीं आज परिवार में पिता एवं घर के वरिष्ठ सदस्यों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट कचहरी और कानूनी मामलों में आपको आज भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा, किसी उलझन और चली आ रही समस्या का आज निदान होगा।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः 9893118788
-12 जून 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 02:27 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र रात्रि 09:57 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुभ अपराह्न 02:05 बजे तक तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रारम्भ।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: रात्रि 09:57 बजे पर समाप्त।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।