आपके सितारेः शनिवार, 14 जून 2025 का राशिफल

14 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 15 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 13, 2025 - 22:53
 0
आपके सितारेः शनिवार, 14 जून 2025 का राशिफल

मेष – प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आनंद की स्थिति रहेगी। पिता और घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों से सहयोग मिलेगा। नई संपत्ति की प्राप्ति संभव है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – लेन-देन के मामलों में सावधानी आवश्यक है। शत्रुओं और विरोधियों से सतर्कता अपेक्षित है। कार्यक्षेत्र में किसी बात को लेकर अधिकारियों के प्रति मनमुटाव रह सकता है। बाहरी व्यक्ति से विचार साझा करने पर मजाक बनने की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन – जीवनसाथी की नाराजगी दूर करने हेतु कोई योजना बन सकती है। ससुराल पक्ष और रिश्तेदारों से सहयोग संभव है। कोई भी कार्य जल्दबाज़ी या भावुकता में करने से बचाव करें। स्वास्थ्य के प्रति सजगता अपेक्षित है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क – विरोधियों का सामना संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। धन-संपत्ति में लाभ की संभावना है। बैंक से लोन लेने या पूर्व लोन चुकाने के लिए अनुकूल समय है। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की सेहत पर विशेष ध्यान अपेक्षित है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है। ऊर्जा को सही दिशा देने से कार्यक्षेत्र में सफलता संभव है। प्रभाव और पद में वृद्धि के संकेत हैं। व्यवसाय में आमदनी में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है, विशेषकर हृदय रोगियों के लिए।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या – पढ़ाई और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। पैसों की समस्या दूर होने के संकेत हैं। मित्रों और संबंधियों से सहयोग प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – जीवनसाथी से नाराजगी दूर होगी। महिलाओं को मायके पक्ष से लाभ मिलेगा। मित्रों और संबंधियों से बातचीत में संयम आवश्यक है। पारिवारिक मामलों में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – व्यवसाय में आमदनी बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। नए लोगों से परिचय का लाभ भविष्य में प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु – आर्थिक दृष्टि से लाभदायक समय रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान के आगमन से प्रसन्नता रहेगी। जीवनसाथी के लिए उपहार देने की संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से रुका कार्य पूर्ण होगा। नया कार्य प्रारंभ करने का अवसर प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर – अनचाहे खर्च सामने आ सकते हैं। कारोबार में लाभ की संभावना है। दीर्घकालिक योजनाओं में निवेश से लाभ होगा। वाणी की मधुरता सम्मान दिलाएगी, अतः क्रोध से बचाव करें। रचनात्मक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ – किसी की बातों में आकर धन निवेश से बचाव करें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से हानि संभव है। दिखावे से दूर रहें। लेन-देन में सावधानी अपेक्षित है। व्यवसाय में आंख बंद कर विश्वास करना हानिकारक हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन – शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन के संकेत हैं। कोई चाहत पूर्ण होने से आनंद की अनुभूति होगी। आमदनी के स्रोतों में वृद्धि संभव है। अप्रत्याशित लाभ भी मिल सकता है। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-15 जून 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्थी अपराह्न 03:51 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:00 बजे तक, तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र मध्याह्न 12:20 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:13 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: मिथुन संक्रांति, पितृ दिवस।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है.

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor