आपके सितारेः रविवार, 15 जून 2025 का राशिफल
15 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- परिवार के लोगों का विश्वास प्राप्त होगा। सहयोग भी मिलेगा। करियर संबंधी समस्या का समाधान संभव। प्रतिष्ठा में वृद्धि और मानसिक प्रसन्नता। कार्यस्थल पर किसी पर आंख बंदकर भरोसा न करें।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :- पेंडिंग काम को तेजी से पूरा करने की कोशिश सफल होगी। उधार दिया पैसा वापस मिलने के योग। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्या का समाधान संभव। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक। प्रबंधन क्षमता का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :- सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियां पूरी करने में सफलता। आर्थिक स्थिति अनुकूल। खर्च पर नियंत्रण संभव। ससुराल पक्ष से सहयोग मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :- परिवार के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा। अचानक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। संपत्ति सौदे में सभी पक्षों की जांच आवश्यक। तकनीकी व नेटवर्किंग क्षेत्र में लाभ की संभावना। संतान से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- आर्थिक मामलों में दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र में साझेदारी से लाभ। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद की संभावना, वाणी व व्यवहार में संयम आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- कारोबार में सावधानीपूर्वक डील करें। उलझन व परेशानी में वृद्धि की आशंका। विरोधियों से सतर्कता जरूरी। कार्यक्षेत्र में सफलता हेतु परिश्रम अपेक्षित। दोस्तों व संबंधियों से सहयोग। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :- विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से राहत। कारोबार और आय की दृष्टि से दिन शुभ। नौकरी की तलाश में सफलता। मित्रों व करीबियों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से प्रेम व सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :- संतान की प्रगति से मन आनंदित। वाहन खरीदने में सफलता। लंबी दूरी की यात्रा का योग। दांपत्य जीवन में सहयोग बना रहेगा। घर के बड़ों का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :- सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में लाभ व सम्मान। दबी हुई इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक प्रेम व तालमेल बना रहेगा। तनावपूर्ण रिश्तों में सुधार संभव। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :- मान-सम्मान में वृद्धि। अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। मित्रों से सहयोग। भूमि-जायदाद से लाभ। गृह निर्माण कार्यों में सफलता। बच्चों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ :- एक से अधिक स्रोत से धन लाभ संभव। व्यापार में लाभदायक स्थिति। संतान से सुखद समाचार। नौकरी में सकारात्मकता। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। शिक्षा व कला क्षेत्र में सफलता।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :- मानसिक उलझन बनी रह सकती है। कारोबार में लाभ, लेकिन प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। अचानक लाभ और खर्च दोनों के योग। यात्रा संभव। बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें, स्वास्थ्य समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-16 जून 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: पंचमी अपराह्न 03:31 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 01:10 बजे तक मकर, तत्पश्चात कुम्भ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 01:13 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।
योगः वैधृति पूर्वाह्न 11:07 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:51 से मध्याह्न 12:45 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है.
पंचकः अपराह्न 01:10 बजे से प्रारम्भ।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।