आपके सितारेः मंगलवार, 17 जून 2025 का राशिफल
17 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 18 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- ऑफिस में सीनियर्स का दबाव मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। कोई भी रकम उधार लेने से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। अपनों का साथ मिलेगा। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। लिखने-पढ़ने के लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से खानपान अनुकूल रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- सभी परेशानियों का हल मिल सकता है। शादीशुदा जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से सतर्क रहना आवश्यक है, किसी भी लेनदेन को करने से पहले विचार करें। दबाव में आकर कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। मानसिक स्थिति अच्छी रहेगी। किसी खास व्यक्ति से सरप्राइज मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- सेहत का ध्यान रखना जरूरी होगा। किसी भी तरह के उधार से बचना चाहिए। अप्रत्याशित जिम्मेदारियां दिन की योजना को बाधित कर सकती हैं। यात्रा से अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ यह जीवन का सबसे रोमांटिक दिन हो सकता है। व्यावसायिक सफलता मिलने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- मन पर काबू रखना आवश्यक होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। रोमांटिक जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव है। आकस्मिक धन लाभ से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सकती है। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधि सभी को सुखद मूड में रखेगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- सेहत के नजरिए से दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यापार में जबरदस्त मुनाफा संभव है। कारोबार को नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। घरेलू जीवन मनमोहक रहेगा। पार्टनर की अनुपस्थिति में भी उसकी उपस्थिति महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- एनर्जी व आत्मविश्वास का साथ मिलेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त हो सकती है। पैसे बचाने का विचार सफल हो सकता है। खाली समय किसी पार्क या शांत जगह पर बिताना पसंद आएगा। जीवन का सबसे अच्छा समय जीवनसाथी के साथ बीत सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धन हानि के संकेत हैं, निवेश से बचना चाहिए। आवेग में आकर खरीदारी नहीं करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को काम टालने से बचना चाहिए। रोमांटिक जीवन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- परिवार की समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से उन्नति के संकेत हैं। व्यावसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। निवेश करना फायदेमंद साबित हो सकता है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो दिल को पसंद आएगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- सिरदर्द व नेत्रपीड़ा की संभावना है, सतर्क रहना चाहिए। यात्रा करते समय कीमती सामान का ध्यान रखें। धैर्य रखना आवश्यक होगा। पार्टनर का प्यार आत्मीयता से भर देगा। किसी देनदार से उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर के रेनोवेशन में धन खर्च हो सकता है। लव लाइफ नया मोड़ ले सकती है। व्यावसायिक उद्देश्य से यात्रा लाभदायक रहेगी। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- एनर्जी से भरपूर दिन रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ संभव है क्योंकि पहले दिया पैसा वापस आ सकता है। दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार आवश्यक होगा, कार्यस्थल पर ऑफिस पॉलिटिक्स से बचना चाहिए। जीवनसाथी वैवाहिक जीवन को लेकर नाराज हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- नई चीजें सीखने का अवसर मिलेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर होने से कुछ कार्य रुक सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। रोमांटिक रिश्तों में खटास संभव है। खाली समय बेकार कामों में बर्बाद हो सकता है। जीवनसाथी सेहत को लेकर चिंतित रह सकता है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
Top of Form
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788
-18 जून 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी अपराह्न 01:34 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: शाम 06:35 बजे तक कुम्भ, उपरांत मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:23 बजे तक तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः प्रीति प्रात: 07:40 बजे तक तत्पश्चात आयुष्यमान कल प्रात: 05:24 बजे तक तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः आज अपराह्न 01:34 बजे तक।
पंचकः चल रहे है.
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।