आपके सितारेः शनिवार 21 जून 2025 का राशिफल

21 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 20, 2025 - 22:59
 0
आपके सितारेः शनिवार 21 जून 2025 का राशिफल

मेष – कहीं से अचानक ही धन की प्राप्ति संभव। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल और सामंजस्य बना रहेगा। परिवार में मित्र या मेहमान के आगमन की खुशी। बिजनेस में लाभ का संयोग। कोई महत्वपूर्ण काम पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – नया काम शुरू करने का विचार है तो आज शुभ दिन है। बिजनेस में नए अनुबंधों से लाभ। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक। भाई-बहनों से मतभेद की आशंका।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11

मिथुन – वाणी की कुशलता से लाभ मिलेगा। कानून संबंधी मामले अनुकूल रहेंगे। जिम्मेदारियों का निर्वहन भली-भांति होगा। कार्यस्थल पर सतर्कता जरूरी, विरोधी नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में तालमेल बनाकर चलना होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3

कर्क – विरोधी और शत्रु प्रगति को देखकर हैरान रह सकते हैं। शिक्षा और कला के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन। कमाई और खर्च में संतुलन बनाए रखना होगा। संतान के करियर संबंधी चिंता का समाधान संभव।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – नए अवसरों की प्राप्ति संभव। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल बनाकर चलना उपयोगी रहेगा। सरकारी कार्यों में उलझन के बाद सफलता संभव। नौकरी की तलाश करने वालों को शुभ सूचना मिल सकती है। निर्णयों में जल्दबाजी से बचना उचित।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1

कन्या – चली आ रही चिंता या परेशानी का समाधान मिलेगा। अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा। बचत योजनाओं में धन निवेश लाभकारी। धर्म और आध्यात्मिक विषयों में रुचि रहेगी। मदद के लिए तत्पर रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – अप्रत्याशित लाभ से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खुल सकते हैं। कार्यों में तेजी आएगी। स्वास्थ्य के साथ समझौता न करें। अनजान लोगों से मेलजोल में सतर्कता रखें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। नए अवसर मन प्रसन्न करेंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग में लाभ की संभावना। मित्रों पर अंधविश्वास से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

धनु – कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से सफलता प्राप्त होगी। नए अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9

मकर – शिक्षा और गूढ़ विषयों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में सजगता आवश्यक। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात संभव। नौकरी में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3

कुम्भ – प्रॉपर्टी खरीदने की योजना सफल हो सकती है। प्रियजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रभाव बना रहेगा। पेंडिंग कार्य पूरे हो सकते हैं। निजी जीवन में सामंजस्य बनाए रखने का प्रयास सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1

मीन – कार्य के प्रति सजगता लाभ देगी। साहस और पराक्रम में वृद्धि संभव। नौकरी में प्रभाव और सम्मान मिलेगा। परिवार के वरिष्ठों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2

Top of Form-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-22 जून 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी अर्द्धरात्रि 01:21 बजे तक, तत्पश्चात त्रयोदशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: रात्रि 11:03 बजे तक मेष, तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र शाम 05:38 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः सुकर्मा शाम 04:57 बजे तक, तत्पश्चात धृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:52 से मध्याह्न 12:48 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:26 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: योगिनी एकादशी व्रत (वैष्णव), गौड़ योगिनी एकादशी, मासिक कार्तिगाई।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor