आपके सितारेः 19 मार्च 2025 का राशिफल

19 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 18, 2025 - 23:11
 0
आपके सितारेः 19 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम के दबाव में गलतियां हो सकती हैं, जिसकी वजह से आपको वरिष्ठ अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। सावधानी बरतें। मन में व्याकुलता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक-8

वृषभ:- व्यापार में आपको फायदा होने के आसार हैं। बड़े लेन-देन में सावधानी बरतनी होगी। करियर को लेकर आपमें संतुष्टि का भाव नजर आएगा। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आज आप परिवार के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-5

मिथुन:- आपको मेहनत का लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी भी आपसे मित्रतापूर्वक व्यवहार करेंगे। आपको यह पहचान करने की जरूरत है कि कौन आपका सच्चा मित्र है और कौन आपके भेद लेने आया है। भाई-बहनों के साथ स्नेहिल संबंध रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

कर्क:- कार्यक्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारियां होंगी, इसलिए काम समय से पूरा करने की कोशिश करें। बेवजह की बातों से दूर रहें और किसी के काम में टांग न अड़ाएं। आज आर्थिक फायदा हो सकता है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- आपको विदेश से लाभ मिल सकता है। पढ़ाई और करियर में आ रहीं परेशानियों से राहत मिलने वाली है। आज आपको सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। अगर बिजनेस में कोई बदलाव करने की योजना बना रहे हैं तो पूरी जांच-परख के बाद कदम उठाएं, फायदा जरूर मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या:- आज आपको बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन ही मन प्रसन्न रहेंगे। संतान की तरफ से अच्छा समाचार मिल सकता है। उनकी तरक्की देखकर आपको मानसिक शांति मिलेगी। जीवनसाथी के लिए तोहफा लेकर आ सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3

तुला:- जो जातक राजनीति से जुड़े हैं, आज उनका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। प्रेमी जीवन बिता रहे लोगों को पार्टनर से सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सावधान रहने की जरूरत है। खासकर महिला कर्मचारियों से न उलझें।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-7

वृश्चिक:- आज आपको बिजनेस में वाकपटुता और समझदारी से काम लेना होगा। अपनी सूझबूझ से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। अपने मन की भावनाओं को हाव-भाव में न झलकने दें। अगर किसी की बात बुरी भी लगती हो तो उसे टाल दें। निवेश के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। व्यापार में आज मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर की मदद से आप अतिरिक्त आय कर सकते हैं। करीबी मित्रों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-7

मकर:- कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। व्यवसाय में सावधान रहने की जरूरत है। विरोधियों से बचने की जरूरत है,  अन्यथा वो आपको परेशानी में फंसा सकते हैं। कारोबार में उम्मीद के मुताबिक मुनाफा नहीं मिलेगा। आज आपको परिवार का साथ नहीं मिल पाएगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक-10

कुम्भ:- काम का बोझ अधिक रहेगा। इसकी वजह से आप अपनी सेहत पर कम ध्यान दे पाएंगे। थोड़ा तनाव भी हो सकता है इसलिए बेहतर होगा कि परिवार के सदस्यों या किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-18

मीन:- परिवार में बुजुर्गों का आशीर्वाद हासिल होगा। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा है। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। इसके लिए योजना बनाकर काम करें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

20 मार्च 2025 का पंचांग

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 02:45 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: अनुराधा नक्षत्र रात्रि 11:31 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः वज्र योग शाम 06:20 बजे तक, तत्पश्चात सिद्धि योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:02 बजे से 12:50 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग, वसंत सम्पात।

सूर्योदयः प्रातः 6:22 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:30 बजे।

राहुकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 02:45 बजे से प्रारम्भ होकर कल दोपहर 03:38 बजे तक।

पंचकः नहीं है।

मूल: गण्डमूल है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor