आपके सितारेः 01 मार्च 2025 का राशिफल
01 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 मार्च 2025 का पंचांग भी।

मेष:- धर्म-कर्म के कार्यों में भी आज आप भाग ले सकते हैं। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा और अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ ले पाएंगे। आज आपके आर्थिक प्रयास सफल होंगे।
भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक-5
वृषभ:- भाई-बहनों के साथ भी आपके रिश्ते मजबूत होंगे और इनसे आपको आज सहयोग भी मिलेगा। जो लोग नया काम या कारोबार शुरू करना चाह रहे हैं, उन जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक होगा।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक-4
मिथुन:- नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पा सकते हैं। कोई नया काम भी आज आप शुरू कर सकते हैं। आज आपके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना होगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-1
कर्क:- विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी। यदि आज आप कोई नई संपत्ति, भूमि, वाहन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग और मार्गदर्शन से आपको फायदा हो सकता है। आज आपको अपने भाई और दोस्तों के साथ काम करने के कुछ नए मौके मिलेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-5
कन्या:- आज वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-2
तुला:- संतान के कार्यक्षेत्र में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। अगर कोई पारिवारिक समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान ढूंढने में सफल रहेंगे। बच्चों की ओर से मन कुछ उलझन में रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-6
वृश्चिक:- आपने पार्टनरशिप में कोई बिजनेस करने का विचार किया है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपको अचानक अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- सुर्ख लाल, भाग्यशाली अंक-8
धनु:- आर्थिक योजना भी आज सफल रहेगी और आप प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। नौकरी में आपको आज कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में भाग लेंगे।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-3
मकर:- नौकरीपेशा लोगों को आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। शाम के समय आपके घर पर अचानक कुछ मेहमानों का आगमन हो सकता है। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य में आप आज भाग ले सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-10
कुम्भ:- किसी मूल्यवान वस्तु या संपत्ति की प्राप्ति का योग है। आर्थिक योजना सफल हो सकती है। अगर आज आप बिजनेस में कोई प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो इसमें आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- काला, भाग्यशाली अंक-7
मीन:- संतान से संबंधित किसी समस्या को लेकर आप आज चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है इसमें सफलता मिल सकती है। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।
भाग्यशाली रंग- पीला भाग्यशाली अंक-11
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
02 मार्च 2025 का पंचांग
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: तृतीया रात्रि 09:01 मिनट तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 08:59 मिनट तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र कल प्रात: 06:39 बजे तक रहेगा।
योगः शुभ योग मध्याह्न 12:39 बजे तक, तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:09 से 12:55 तक।
दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग, रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 6:41 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:20 बजे।
राहुकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं।
भद्राः कोई नहीं।
पंचकः है।
मूल: नहीं है।
दिशा शूल: पश्चिम दिशा में।