आपके सितारेः 03 मार्च 2025 का राशिफल

03 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 2, 2025 - 22:32
 0
आपके सितारेः 03 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। इस समय थोड़ा परेशानी का समय है, इसलिए कारोबार में बाधा आ सकती है, सचेत रहें। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-9

वृषभ:- अभी आपको धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। नौकरी में अफसरों से मिलकर रहें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में उन्नति रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-1

मिथुन:- मिथुन राशि वालों का मन परेशान रहेगा। इस समय आत्मविश्वास में कमी रहेगी, इसलिए तनाव न लें। सकारात्मक बने रहें। सेहत के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- गहरा हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- बेकार के क्रोध व झगड़ों से इस समय आपको बचकर रहना होगा। कारोबार में बाधा आ सकती है। माता की सेहत का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। ऑफिस में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

भाग्यशाली रंग- सफ़ेद, भाग्यशाली अंक-4

सिंह:- आत्मसंयत रहकर काम बनेंगे। बेकार के क्रोध और वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। इस समय आपको माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-3

कन्या:- कारोबार में भागदौड़ अधिक रहेगी, जिसकी वजह से हेल्थ की समस्या आ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। कारोबार से लाभ में वृद्धि होगी।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला:- मन में उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। ऑफिस में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। इस समय आपको वाहन की प्राप्ति हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

वृश्चिक:- वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में संतुलित रहें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे।  मन प्रसन्न रहेगा।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-8

धनु:- आपकी लाइफ आत्मविश्वास से भरपूर रहेगी। मन प्रसन्न रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- मन परेशान भी हो सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के मौके मिलेंगे। किसी विशेष कार्य के ना होने पर मन चिंतित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-7

कुम्भ:- आज बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पत्नी की सेहत का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-11

मीन:- किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। माता-पिता व परिवार के किसी बुजुर्ग से धन मिल सकता है। अचानक खर्च बढ़ने से मन में व्याकुलता रहेगी। नौकरी वालों को कार्य की व्यस्तता रहेगी।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

04 मार्च 2025 का पंचांग

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: फाल्गुन मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी अपराह्न 03:16 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 02:37 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।

योगः इंद्र योग अर्द्धरात्रि 02:07 बजे तक, तत्पश्चात वैधृति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:07 से 12:54 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: विडाल योग, ज्वालामुखी योग।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 6:39 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:21 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

तीज त्योहार: स्कन्द षष्ठी व्रत।

भद्राः कोई नहीं।

पंचकः है।

मूल: गण्डमूल है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor