आपके सितारेः 28 मार्च 2025 का राशिफल

28 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 मार्च 2025 का पंचांग भी।

Mar 27, 2025 - 22:57
 0
आपके सितारेः 28 मार्च 2025 का राशिफल

मेष:- अपने व्यवसाय में कुछ कुछ नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, जिससे लाभ मिलेगा। व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। विदेश में रहने वाले परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज अपनी किसी संपत्ति का सौदा करते हैं तो सावधान रहें।

भाग्यशाली रंग- चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक-7

वृषभ:- वृषभ राशि के लोगों को शासन सत्ता की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में अधिकारियों से भी आपको सहयोग मिलेगा। आज आप अपनी कूटनीतिक चाल और समझदारी से शत्रुओं को परास्त करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा, प्यार और अधिक प्रगाढ़ हो जाएगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-4

मिथुन:- जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार के लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिससे आपका मन विचलित होगा और इसका असर आपके कामकाज पर दिखेगा। विद्यार्थियों को आज अपने परिजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज अपनी कला और रचनात्मक क्षमता का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-3

कर्क:- आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। साझेदारी में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो इसमें लाभ मिलेगा। दीर्घकालीन निवेश करना भी आपके लिए आज लाभदायक रहेगा। आपके व्यावसायिक विरोधी सक्रिय नजर आएंगे, इसलिए इनसे सतर्क रहना होगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा. भाग्यशाली अंक-2

सिंह:- अपने किसी मित्र और करीबी व्यक्ति की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आपको माता पिता से लाभ और सहयोग मिलेगा। अपने घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी धन खर्च करेंगे। बच्चों की शिक्षा संबंधी मामलों में खुशी मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-9

कन्या:- आज किसी शुभ काम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों और माता की सेहत को लेकर चिंता औक परेशानी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-8

तुला:- आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। यदि परिवार में कोई सदस्य विवाह योग्य है तो उनके लिए बेहतर अवसर आ सकता है। परिवार में भाई बहनों से सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक-1

वृश्चिक:- आप अपने कामकाज में कुछ नई योजनाओं और तकनीक को लागू कर सकते हैं, जिसका आपको फायदा मिलेगा। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया था तो वह आज वापस मिल सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्ण समय बिताएंगे। आज रुचिकर भोजन भी मिलने वाला है।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक-6

धनु:- कार्यकुशलता और समझदारी से आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज कोई अच्छी खबर भी मिलने वाली है। शाम को आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं अथवा मौज मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। कीमती सामान का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक-9

मकर:- आज पारिवारिक कारणों की वजह से चिंतित रह सकते हैं। बच्चों की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुभवी और वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा। नौकरी में अचानक से कुछ नया काम मिल सकता है, जिससे आपके ऊपर काम का दबाव रह सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ:- आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से फायदा होगा। नौकरीपेशा लोगों को आज अपने कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग से प्रोत्साहन मिल सकता है। दोस्तों और सहकर्मियों के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक-1

मीन:- आपके संपर्क का दायरा बढेगा। कारोबार में आपको आज लाभ और उन्नति का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल बढेगा। जीवनसाथी से चल रहा मनमुटाव और मतभेद आज दूर हो सकता है। अगर आप निवेश करना चाह रहे हैं या किसी से आर्थिक व्यवहार कर रहे हैं तो संयम से काम लें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।

मोबाइलः 9893118788

-29 मार्च 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।

शक संवतः 1946 क्रोधी।

माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: अमावस्या शाम 04:27 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:- मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र शाम 07:26 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म योग रात्रि 10:04 बजे तक, तत्पश्चात इंद्र योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 11:59 बजे से 12:48 बजे तक।

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 6:13 बजे।

सूर्यास्तः सायं 6:34 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: चैत्र अमावस्या, सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा, अत: कोई सूतक मान्य नहीं है।)

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः 26 मार्च अपराह्न 03:14 बजे से 30 मार्च को शाम 04:35 बजे तक।

मूल: गण्डमूल है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor