आपके सितारेः 21 मार्च 2025 का राशिफल
21 मार्च 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 मार्च 2025 का पंचांग भी।
मेष:- आप मधुर वाणी और व्यवहार की बदौलत सम्मान हासिल करेंगे। आज वाकपटुता के दम पर लोगों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। मित्र बढ़ेंगे, जिनकी वजह से आपको आने वाले समय में फायदा हो सकता है। कारोबार में काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-8
वृषभ:- नौकरीपेशा जातकों पर काम की जिम्मेदारी अधिक होगी। समय का प्रबंधन करते हुए काम को निपटाएं वरना आपका कार्य अधूरा रह सकता है। इस वजह से मन निराश हो सकता है। बिना संकोच करते हुए सहकर्मी से मदद मांग सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक-11
मिथुन:- आज शान-शौकत और मनोरंजन में आपका अधिक खर्च हो सकता है। अपने ऊपर चढ़े कर्ज को भी काफी हद तक उतारने में सफल होंगे। इससे आपको राहत महसूस होगी। तनाव से दूर रहेंगे। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक-3
कर्क:- कारोबार में नए मौके मिलेंगे, जिनकी मदद से आप बेहतर लाभ अर्जित कर सकते हैं। परिवार में भाई-बहनों के साथ मधुर व्यवहार रखें। बातचीत के दौरान संयम रखें, वरना मनमुटाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9
सिंह:- कारोबार को विस्तार देने की योजना बना रहे हैं तो कर्ज आदि ले सकते हैं। हालांकि नए निवेश से पहले अच्छे से रणनीति बना लें। निजी क्षेत्र में काम करने वालों को आज करियर को नई ऊंचाई देने का अवसर मिल सकता है। नया प्रस्ताव मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक-1
कन्या:- कारोबार में आज कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल सकती है। आपको निराश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सूझबूझ के दम पर अपने व्यवसाय को फायदा पहुंचा सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को टालने से बचें। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-3
तुला:- कारोबार के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार व्यथित कर सकता है। संतान की तरफ से भी आज आपको चिंता मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2
वृश्चिक:- किसी प्रोजेक्ट में अपना समय और ऊर्जा लगाएंगे। इस वजह से आप परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर आपने माता से कोई वादा किया था तो उसे पूरा करें, वरना आपको उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1
धनु:- परिवार में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप इनका सामना करते हुए कोई न कोई समाधान निकाल लेंगे। आज बातचीत के दौरान सोच-समझकर शब्दों का इस्तेमाल करें। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक-9
मकर:- परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आ रहीं दिक्कतों का किसी न किसी की मदद से समाधान निकालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम बरतें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-3
कुम्भ:- माता-पिता के आशीर्वाद से नई संपत्ति या वाहन मिल सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन ठीक बीतेगा। आज आपके व्यापार में चीजें इस तरह मोड़ लेंगी कि वो आपको आने वाले समय में फायदा दिला सकती हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- कत्थई भाग्यशाली अंक-1
मीन:- आज परिवार में संयमित व्यवहार करना होगा। अगर आप किसी की बाद से सहमत नहीं हैं तो अपशब्दों का इस्तेमाल न करें। इससे रिश्तों में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो सकती है। समाजसेवा से जुड़े लोगों के पास आज अच्छे मौके आ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक-2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा।
मोबाइलः 9893118788
-22 मार्च 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2081 कालयुक्त।
शक संवतः 1946 क्रोधी।
माह/पक्ष: चैत्र मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: अष्टमी कल प्रात: 05:23 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि:- धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र अर्द्धरात्रि 03:23 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढा नक्षत्र रहेगा।
योगः व्यतिपात योग शाम 06:37 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
दुष्टमुहूर्त: आडल योग।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 6:20 बजे।
सूर्यास्तः सायं 6:30 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: शीतला अष्टमी, बासोड़ा,वर्षी तप आरम्भ, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, कालाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः नहीं है।
मूल: गण्डमूल है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।