आपके सितारेः बुधवार, 27 मई 2025 का राशिफल
27 मई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 मई, 2025 का पंचांग भी।

भाग्यशाली रंग – हल्का लाल भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- व्यवसाय में नए तरीके आजमाने से लाभ मिलेगा। नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। बैंक, व्यक्ति या संस्था से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पिता के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- कार्यक्षेत्र में मन लगाकर काम करना आवश्यक रहेगा। सामान की सुरक्षा को लेकर सतर्कता रखें, चोरी या खोने की आशंका है। नया प्रयोग करने की योजना बन सकती है, जिससे काम में सुधार होगा। व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावनाएं उभरेंगी।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- अनजान लोगों से आर्थिक लेन-देन से बचना उचित रहेगा। आमदनी और खर्च का बजट बनाना आवश्यक है, अन्यथा अनावश्यक खर्च मानसिक तनाव दे सकता है। अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित रखें, दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है। विदेश यात्रा की आकांक्षा पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- मित्रों के सहयोग से व्यावसायिक योजनाओं में पूंजी निवेश संभव है। विवाह योग्य जातक के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। व्यस्तता अधिक रहेगी, पर जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें, अन्यथा मनमुटाव हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- कला एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को नई पहचान मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर प्रयास सफल रहेंगे और समस्याओं का समाधान मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसकी तैयारी पूर्ण रखें। माता-पिता के आशीर्वाद से दिन की शुरुआत शुभ होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- पुरानी योजनाएं गति पकड़ेगीं, जिससे अच्छा लाभ मिल सकता है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक सहयोग मिलने की संभावना है। व्यापार में छोटे-छोटे लाभ के अवसरों को नजरअंदाज न करें, यही भविष्य में बड़ा मुनाफा देंगे। बच्चों के करियर से जुड़ी चिंताओं का समाधान संभव है, नौकरी मिलने से राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- वाणी और व्यवहार से दूसरों को प्रभावित कर पाने में सफलता मिलेगी। परिवार के लिए समय निकालना लाभकारी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग कठिनाइयों को कम करेगा। कानूनी मामलों में कार्य करते समय नियमों का विशेष ध्यान रखें। दिन संयम और समझदारी से भरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। कार्यों में धैर्य और साहस बनाए रखना लाभदायक रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। मित्रों संग अच्छे क्षण बिताने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक विवाद की स्थिति में दोनों पक्षों की बात सुनना आवश्यक होगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही से बचना चाहिए, अन्यथा समस्या गंभीर हो सकती है। व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। पूर्व में लिया गया ऋण चुकाने में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मेहनत की सराहना होगी और उच्च अधिकारी प्रशंसा कर सकते हैं। किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग – धूमल भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- साझेदारी में व्यवसाय करते समय सतर्कता आवश्यक है, अन्यथा हानि संभव है। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। किसी करीबी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- भावनाओं के बजाय विवेक से निर्णय लेना आवश्यक रहेगा, वरना परिवार के किसी सदस्य के करियर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार में रुकी हुई योजनाएं फिर से प्रारंभ की जा सकती हैं। किसी भी कार्य में हठ से बचना चाहिए, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आरामदायक वस्तुओं पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी भाग्यशाली अंक – 12
– दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः 9893118788
-28 मई 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: ज्येष्ठ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: द्वितीया रात्रि 01:54 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: अपराह्न 01:36 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:29 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः धृति शाम 07:09 बजे तक, तत्पश्चात शूल योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:04 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 1:30 बजे तक।
तीज त्योहार: चंद्र दर्शन, अग्नि नक्षत्रम समाप्त।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।