आपके सितारेः मंगलवार, 13 जनवरी 2026 का राशिफल

13 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।

Jan 12, 2026 - 23:14
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 13 जनवरी 2026 का राशिफल

मेष :- जीवनसाथी से सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। बड़े भाई से भी सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा। योजनाओं को सही तरीके से लागू किया जा सकेगा। दिन के पहले भाग में काम का दबाव बना रहेगा। सेल्स–मार्केटिंग क्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है।

भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- उतावलेपन से बचने की आवश्यकता है। नौकरी में काम का दबाव बना रहेगा। विपरीतलिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। इंश्योरेंस और बैंकिंग क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सरकारी कार्यों में भी कामयाबी प्राप्त होगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। अकाउंट और तकनीकी कार्यों में लाभ मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और सम्मान मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी चिंता का समाधान होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त हो सकता है।

भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। नौकरी में कार्य सुचारू चलेगा तथा अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। दीर्घकालीन निवेश से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है। उधार दिया धन वापस मिलने के संकेत हैं, कुछ प्रयास करने होंगे।

भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार देने वाले जातकों को सफलता मिल सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ हो सकता है। विपरीतलिंगी मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। रेडीमेड वस्त्र एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। अधिकारी वर्ग भरोसा जताएगा और नए अवसर भी मिलेंगे। किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत संभव है। कार्य के सिलसिले में यात्रा का योग बनेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- किसी कार्य के उलझने से मानसिक तनाव हो सकता है। किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचना आवश्यक है, धोखा मिलने की आशंका है। खर्च की स्थिति बनी रहेगी तथा अप्रत्याशित व्यय का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से किसी बात पर मतभेद संभव है।

भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- नौकरी में दिन सुचारू रहेगा। पिता एवं पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका कार्य पूर्ण हो सकता है। अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवनसाथी एवं पड़ोसियों से सहयोगपूर्ण संबंध बने रहेंगे।

भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्यों में भी कामयाबी मिलेगी। नौकरी प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। व्यवसाय और निवेश से लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। कोई अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। राजनीतिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। लोहा और धातु से जुड़े कार्यों में फायदा होगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ के साथ विस्तार के प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- करियर में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में कार्यभार बना रहेगा। बिजली उपकरणों से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। बुद्धि और धैर्य से परिस्थितियों को संभालने में सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी और बिल्डिंग मटेरियल के कारोबार में लाभ के योग हैं।

भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

-14 जनवरी 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्षः माघ मास – कृष्ण पक्ष।

तिथिः एकादशी सायं 05:52 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।

चंद्र राशिः वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः अनुराधा नक्षत्र अर्द्धरात्रि 03:03 बजे तक, तत्पश्चात ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः गण्ड सायं 07:56 बजे तक, उपरांत वृद्धि योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, अमृतसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।

सूर्यास्तः सायं 05:47 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज-त्योहारः मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण, षटतिला एकादशी व्रत, मकर विलक्कू।

विशेष दिवसः सूर्य का मकर राशि में गोचर अपराह्न 03:13 बजे से।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः अर्द्धरात्रि 03:03 बजे से प्रारम्भ।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor