आपके सितारेः गुरुवार, 15 जनवरी 2026 का राशिफल
15 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
लोहा और धातु के कारोबार में लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों से तालमेल बनाकर रखना चाहिए, सहयोग प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। दान-पुण्य के योग बनेंगे। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सुख-साधनों पर खर्च का भी संयोग है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :-
कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। सहकर्मियों के साथ कामकाज के साथ मौज-मस्ती का अवसर मिलेगा। कारोबार में अच्छी डील मिलने के संकेत हैं। वाहन और सुख-साधनों की प्राप्ति का योग है। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। शुभ कार्यों में भागीदारी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :-
काम का दबाव बना रहेगा। सूर्य का गोचर राशि से अष्टम भाव में होने के कारण विरोधियों और शत्रुओं से सतर्कता आवश्यक है। किसी महिला सहकर्मी के कारण तनाव मिल सकता है। खर्चों में वृद्धि के योग हैं। बुध के शुभ गोचर से घर-परिवार में धर्म-कर्म का वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :-
किसी मित्र की सहायता से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में व्यवहारिकता बनाए रखना आवश्यक है, दूसरों की मदद करते समय स्वयं के नुकसान से बचाव रखें। पारिवारिक जीवन में पिता और ससुराल पक्ष से लाभ संभव है। जीवनसाथी से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :-
विरोधी शांत रहेंगे। लंबे समय से चली आ रही परेशानी और उलझन का समाधान मिलेगा। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। विदेशी क्षेत्र से लाभ संभव है। विपरीत लिंगी सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य रहेगा। पिता से तालमेल बनाए रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
सुख-साधनों की प्राप्ति का योग है। उपहार और सम्मान मिल सकता है। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। धन लाभ के अवसर मिलेंगे। व्यवसाय में अच्छी कमाई के संकेत हैं। बैंकिंग और इंश्योरेंस से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है। चतुर बुद्धि से चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :-
नई योजना पर कार्य आरंभ हो सकता है। राशि से चतुर्थ भाव में सूर्य और शुक्र का गोचर सरकारी कार्यों में सफलता दिलाएगा। महिला सहकर्मियों और संबंधियों से विशेष सहयोग व लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :-
जोखिम लेने से बचना चाहिए। राशि में चंद्रमा का गोचर भावुकता बढ़ाएगा, निर्णय सोच-समझकर लेने की आवश्यकता है। नौकरी में सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखना जरूरी है, अन्यथा कार्य में बाधा आ सकती है। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप से बचें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु :-
नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी परिवर्तन के प्रयास सफल हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर :-
भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी कार्यों में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। अधिकारियों से तालमेल बना रहेगा। वस्त्र और शृंगार सामग्री के कारोबार में विशेष लाभ होगा। पिता और पैतृक पक्ष से लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुंभ :-
कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता और अनुभव का लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बना रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तकनीकी कार्यों में लाभ संभव है, लेकिन जोखिम वाले निवेश और शेयर बाजार से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। बड़े भाई-बहनों और पिता से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन :-
नौकरी और कारोबार में अनुकूल स्थिति का लाभ मिलेगा। कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। योजनाबद्ध कार्य पूर्ण होने से मानसिक संतोष मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से जुड़े कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-16 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी रात्रि 10:21 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी रहेगी।
चंद्र राशि: धनु राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मूल नक्षत्र कल प्रातः 08:12 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
योगः ध्रुव रात्रि 09:06 बजे तक, उपरांत व्याघात योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:07 बजे से 12:49 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:09 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:48 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मेरु त्रयोदशी, प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः रात्रि 10:21 बजे से कल प्रातः 11:15 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।