आपके सितारेः रविवार, 25 जनवरी 2026 का राशिफल
25 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
कार्यक्षेत्र में अधिक सजग होकर काम करना होगा। कुछ उलझनों के बाद काम बन सकता है। प्रॉपर्टी और गृहनिर्माण संबंधी वस्तुओं के कारोबार में फायदा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा, लेकिन किसी कारण से दूरी का अहसास भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :-
किसी अप्रत्याशित स्रोत से लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेस में कमाई में वृद्धि होगी। फंसा हुआ धन मिल सकता है। वस्त्र, शौक-श्रृंगार और उपहार संबंधी वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। साथी सहयोगियों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :-
कार्ययोजना को बेहतर तरीके से लागू किया जा सकेगा। कुछ मानसिक द्वंद बना रहेगा और नौकरी में बदलाव को लेकर विचार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में संयम आवश्यक रहेगा, कुछ अनचाहे खर्च संभव हैं। घर-परिवार के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :-
दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। बिना मांगे सहायता करने से छवि प्रभावित हो सकती है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रह सकता है। शौक और मनोरंजन पर धन खर्च होगा। किसी मित्र से मिलने का संयोग बनेगा। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :-
नौकरी में विरोधियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। वरिष्ठजनों के सहयोग और समर्थन का लाभ मिलेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभदायक अवसर मिल सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक बनी परिस्थितियों के कारण धन व्यय संभव है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :-
काम समझदारी से पूरा किया जा सकेगा। मित्रों के साथ-साथ विरोधियों से भी सहयोग मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। नया काम शुरू करने की संभावना है। सुख-साधनों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर में किसी शुभ आयोजन का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :-
कोई पुराना मित्र या परिचित मददगार सिद्ध हो सकता है। राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों से लाभ मिलेगा। खर्च में वृद्धि संभव है, इसलिए नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास आवश्यक रहेगा। विदेश से लाभ का योग बन रहा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जोखिम वाले कार्यों से बचें।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :-
जोखिम उठाकर भी कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता मिल सकती है। नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूरे हो सकेंगे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। बिजनेस में कमाई बढ़ेगी। पूर्व में किए गए कार्यों का लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :-
योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी, कुछ लोग छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। गुरु की शुभ दृष्टि से संयम और समझदारी द्वारा परिस्थितियों को अनुकूल बनाया जा सकेगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। निजी उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :-
किराना कारोबार और लोहे के व्यापार में विशेष लाभ संभव है। व्यवहारकुशलता और वाणी कौशल का लाभ मिलेगा। रचनात्मक क्षमता का भी सकारात्मक परिणाम मिलेगा। खर्च पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा, क्योंकि आकर्षक डील के कारण बजट बिगड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :-
नौकरी में अधिकारी वर्ग के सहयोग से लाभ संभव है। दिन के दूसरे भाग में घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। अचानक बनी परिस्थितियों के कारण धन व्यय हो सकता है। स्वास्थ्य और यात्रा संबंधी खर्च भी संभव हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :-
कार्यक्षेत्र में नई योजना और तकनीक का लाभ मिलेगा। बिजनेस में दिन के दूसरे भाग में विशेष लाभ संभव है। होटल और खानपान से जुड़े लोगों की कमाई बढ़ेगी। प्रबंधन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form-26 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: माघ मास – शुक्ल पक्ष।
तिथि: अष्टमी रात्रि 09:17 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्वनी नक्षत्र मध्याह्न 12:32 बजे तक, तत्पश्चात भरणी नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य प्रातः 09:11 बजे तक, उपरांत शुभ कल प्रातः 06:20 बजे तक, उपरांत शुक्ल योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:09 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 07:06 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:56 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: भीष्म अष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवस: 77 वां गणतंत्र दिवस।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: मध्याह्न 12:32 बजे पर समाप्त।
भद्राः प्रातः 10:16 बजे पर समाप्त।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।