आपके सितारेः बुधवार, 28 जनवरी 2026 का राशिफल
28 जनवरी, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 29 जनवरी, 2026 का पंचांग भी।
मेष :-
स्वास्थ्य में अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है। चली आ रही परेशानी दूर होगी। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा और यह ऊर्जा पूरी तरह सकारात्मक रहेगी। दाम्पत्य प्रेम में वृद्धि होगी, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल रहेगा। समाज में सराहना मिलेगी और कद बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। शुभ दिन।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
वृषभ :-
चंद्रमा के व्यय भाव में होने से नौकरी में बड़े लाभ की संभावना बन रही है, लेकिन अत्यधिक भागदौड़ से बचना आवश्यक होगा। कार्यालय का वातावरण सकारात्मक रहेगा और उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में किसी विशेष प्रोजेक्ट को सफल बनाने में व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता संभव है। अनावश्यक खर्च बढ़ने से मानसिक दबाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
मिथुन :-
कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा। चंद्रमा एकादश भाव में स्थित हैं, जो व्यापार के लिए शुभ संकेत दे रहे हैं। गुरु और शनि के प्रभाव से व्यवसाय में संघर्ष बना रहेगा, लेकिन नौकरी के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ सरकारी कार्य पूर्ण हो सकता है। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा, युवा वर्ग भावनाओं में बहने से बचें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
कर्क :-
व्यवहारकुशलता से विरोधियों को अपने पक्ष में करने की क्षमता रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। व्यवसाय में निरंतर प्रयास के बावजूद अपेक्षित सफलता न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। रियल एस्टेट या शेयर बाजार में किया गया निवेश भविष्य में लाभ देगा। प्रेम संबंधों में तनाव की स्थिति बन सकती है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :-
आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी में विशेष पद को लेकर प्रयास तेज होंगे और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने के लिए समय निकालना आवश्यक रहेगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। करियर में सही दिशा में किया गया प्रयास लाभ देगा। कार्य सुचारू रूप से चलता रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :-
व्यवसाय में कुछ अस्थिरता रह सकती है, लेकिन नई डील सफलता की कुंजी सिद्ध होगी। किसी संत या गुरु का आशीर्वाद मानसिक शांति प्रदान करेगा। विद्यार्थी वर्ग करियर में अच्छा प्रदर्शन करेगा। नौकरी में पद परिवर्तन लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। रुचिकर भोजन से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6
तुला :-
राशि स्वामी शुक्र के प्रभाव से व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रगति बेहतर रहेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव में कमी आएगी। नेत्र रोग से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए। क्रोध और असत्य से दूरी बनाए रखना उचित रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता और तालमेल बना रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम कलर, भाग्यशाली अंक – 6
वृश्चिक :-
किसी कारणवश कार्यों में रुकावट आ सकती है। मंगल और चंद्रमा के प्रभाव से व्यवसाय में किसी विवाद को लेकर मन विचलित रह सकता है। संतान के करियर से जुड़ी चिंताओं का समाधान शाम तक संभव है। मित्रों का सहयोग लाभकारी रहेगा। अंततः व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9
धनु :-
मित्रों की सहायता से रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। विद्यार्थी वर्ग को करियर में प्रदर्शन सुधारने का अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और शारीरिक कष्टों से राहत मिलेगी। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा तथा शाम का समय विशेष बन सकता है। व्यवसाय में लाभदायक डील प्राप्त होगी। रचनात्मक एवं नए कार्य करने का अवसर भी मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 3
मकर :-
व्यवसाय में प्रगति बनी रहेगी और कार्यालय का वातावरण पहले से बेहतर होगा। सकारात्मक सोच आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगी। प्रेम संबंधों में सुखद यात्रा के योग हैं। वाहन खरीदने का विचार मन में आ सकता है। किसी मित्र या सगे संबंधी से मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुंभ :-
चंद्रमा तृतीय भाव में स्थित हैं, जो व्यवसाय के लिए अनुकूल स्थिति दर्शाते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पद मिल सकता है। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करने पर प्रोजेक्ट समय पर पूरे होंगे। शनि और राहु के प्रभाव से हड्डियों से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7
मीन :-
चंद्रमा द्वितीय भाव में और गुरु चतुर्थ भाव में स्थित हैं। नौकरी को लेकर मानसिक दबाव बना रह सकता है। परिवार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण सही दिशा देगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम जीवन संतुलित और सुखद रहेगा। साहसिक निर्णय लेने की प्रवृत्ति रहेगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-29 जनवरी 2026 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्षः माघ मास – शुक्ल पक्ष।
तिथिः एकादशी अपराह्न 01:55 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी रहेगी।
चंद्र राशिः शाम 06:30 बजे तक वृषभ, तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्रः रोहिणी नक्षत्र प्रातः 07:21 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा नक्षत्र कल प्रातः 05:29 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः इंद्र योग रात्रि 08:27 बजे तक, उपरांत वैधृति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:10 बजे से 12:54 बजे तक।
शुभ मुहूर्तः रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 07:05 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:58 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज-त्योहारः रोहिणी व्रत, भीष्म द्वादशी, जया एकादशी व्रत।
विशेष दिवसः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूलः कोई नहीं है।
भद्राः अपराह्न 01:55 बजे तक।
दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।