आपके सितारेः मंगलवार, 01 जुलाई 2025 का राशिफल

01 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jun 30, 2025 - 22:36
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 01 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष – कारोबार से जुड़े लोग योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे। नौकरी में दी गई जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें। कीमती समय को व्यर्थ न बर्बाद करें। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। कोई पुरानी योजना फिर से चल निकलेगी। बच्चों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, संयम से बातचीत करें।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – आर्थिक लाभ मिलने के आसार हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पैसों को लेकर बनी चिंता में राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार के सुझावों को ध्यान से सुनें और समझकर ही निर्णय लें। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – कोई मित्र निवेश की सलाह दे तो विचार किया जा सकता है। ससुराल पक्ष से चल रहा विवाद सुलझ सकता है। मन में गुस्सा हो तो भी शांति बनाए रखें। किसी पुराने मसले में कोई गलती सामने आ सकती है, सच्चाई से सामना करने को तैयार रहें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – कार्यक्षेत्र में दिक्कतें हैं तो वरिष्ठों से बात करें। मेहनत रंग लाएगी। पूरे मन से प्रयास करें। घर के कार्यों में भी जिम्मेदारी से हिस्सा लिया जाएगा। पूर्व में उधार दिया गया धन वापस मिलने के आसार हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन में मतभेद से बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – लंबे समय से चली आ रही कोई परेशानी समाप्त हो सकती है। नई संपत्ति खरीदने की योजना टल सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। बिजनेस में साझेदारी नुकसानदेह हो सकती है, सतर्क रहें। भाई-बहनों से सहायता लेनी पड़ सकती है। संयम रखें, जल्दबाज़ी न करें।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – सेवा क्षेत्र से जुड़ा कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कार्यस्थल पर दिन बेहतर बीतेगा। ननिहाल से धन लाभ के संकेत हैं। भविष्य के लिए की गई बचत काम आ सकती है। बच्चों से टकराव की आशंका है, शांत रहें। कुछ पुरानी गलतियों के सामने आने से निराशा हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला – गलत योजना में पैसा लगाने से नुकसान हो सकता है। उधार दिया धन वापस मिलने की संभावना कम है। सहकर्मी और मित्र सहयोगी रहेंगे। सामूहिक प्रयासों से उद्देश्य पूर्ण होंगे। किसी पुराने या नए मित्र से मुलाकात संभव है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – पूरे उत्साह से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश होगी। नौकरी में सराहना मिलेगी। सहकर्मी सहयोग करेंगे। चुनौतियां आएंगी पर घबराने की जरूरत नहीं। कार्य पर फोकस रखें। दूसरों के मामलों में दखल से बचें।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु – कारोबार में छिपे विरोधियों से सावधान रहना होगा। बुद्धिमानी से निर्णय लें, विरोधी परास्त होंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है। कोई सरप्राइज रिश्तों में नजदीकी लाएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, कार्यभार अधिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर – किसी विशेष मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक रूप से सक्रियता बनी रहेगी। वरिष्ठों का सम्मान आवश्यक है। कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में भागीदारी होगी। बच्चों से बहस संभव है, तनाव से बचें। निवेश के फैसले सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। किसी खास चर्चा में भागीदारी संभव है। आर्थिक मामलों में कठिनाई आ सकती है। पहले लिया गया उधार लौटाने का दबाव बन सकता है। पूजा-पाठ में सक्रियता रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की नाराजगी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन – रिश्तों में दूरियां कम होंगी। नई जान-पहचान बनेगी। कार्यस्थल पर व्यवहार से सबका दिल जीतेंगे। छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना समझदारी होगी। वाणी में संयम रखें। कार्य प्रदर्शन से उच्च अधिकारियों को प्रभावित किया जा सकता है, आत्मविश्वास बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। – मोबाइलः 9893118788

-02 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: सप्तमी पूर्वाह्न 11:58 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 11:07 बजे तक, तत्पश्चात हस्त नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान शाम 05:47 बजे तक तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः पूर्वाह्न 11:58 बजे से अर्द्धरात्रि 12:59 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor