आपके सितारेः बुधवार, 02 जुलाई 2025 का राशिफल
02 जुलाई, 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 03 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष – वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर रखना होगा, जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद संभव। काफी समय बाद किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मन की बात कहकर हल्का महसूस होगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ – परिजनों का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। किसी काम में भाइयों से मदद मिल सकती है। कामकाज में नयापन लाने से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन – सामाजिक कार्यक्रमों में रुचि बढ़ेगी जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पुरस्कार की प्राप्ति से प्रसन्नता होगी। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में भाग लिया जा सकता है। परिजनों के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत संभव। शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को मुनाफा मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – स्लेटी, भाग्यशाली अंक – 1
कर्क – एक के बाद एक अच्छी खबरें मिल सकती हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति संभव। नया वाहन खरीदने की योजना पूरी हो सकती है। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। किसी कानूनी मामले में सफलता संभव।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह – मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में किसी पर भरोसा करते समय सतर्कता रखनी होगी। जल्दबाजी में लिया गया फैसला परेशानी का कारण बन सकता है। माता-पिता के साथ यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5
कन्या – जीवन में सकारात्मक बदलाव नजर आएंगे। बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होगी। अटका हुआ कोई महत्वपूर्ण काम पूरा होने की संभावना है। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला – कुछ महत्वपूर्ण काम निपटाने होंगे। बिजनेस में उलझनें आ सकती हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक – नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा जिससे मानसिक दबाव रहेगा। एक साथ कई काम आने से चिंता बढ़ेगी, लेकिन बेहतर प्रबंधन से स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। दोस्तों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विदेश में रहने वाले किसी परिजन से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु – कार्यक्षेत्र में चतुर बुद्धि से शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कोई कठिन काम पूरा होने की संभावना है। दोस्तों के साथ वक्त बिताने और घूमने का अवसर मिलेगा। कुछ व्यावसायिक योजनाएं फिर से शुरू की जा सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7
मकर – परिवार में सम्मान और कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। किसी मित्र से विवाद की स्थिति में धैर्य और बातचीत से समाधान संभव। मन में बात न रखें, बड़ों का मार्गदर्शन लाभ देगा। पारिवारिक सलाह से समस्या का समाधान संभव है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ – जीवनसाथी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता आवश्यक है। तला-भुना भोजन पेट की समस्या दे सकता है। व्यापार में संलग्न लोग पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18
मीन – किसी कठिन कार्य की पूर्णता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। कोई नया कार्य आरंभ करने का प्रयास सफल हो सकता है। पारिवारिक तनाव सुलझाने में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए निवेश करने का विचार बनेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
-03 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।
तिथि: अष्टमी अपराह्न 02:06 बजे तक, तत्पश्चात नवमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कल तड़के 03:49 बजे तक, कन्या तत्पश्चात तुला राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: हस्त नक्षत्र अपराह्न 01:50 बजे तक, तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः परिघ शाम 06:36 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक दुर्गाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।