आपके सितारेः शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 का राशिफल

04 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 3, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 04 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- धन-संपत्ति का लाभ मिलेगा। जमीन-जायदाद से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कहीं से अचानक लाभ संभावित है। लंबे समय से चल रहा दांपत्य तनाव समाप्त होगा। पिता की ओर से भी फायदा मिल सकता है। सामाजिक संपर्क से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग - चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक - 7

वृषभ :- खर्च बढ़ सकता है। वैवाहिक तनाव दूर होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। नौकरी की तलाश वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा। किसी विरोधी की बातों से सावधान रहना होगा।
भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक - 4

मिथुन :- खर्च और कमाई के बीच संतुलन जरूरी होगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के वरिष्ठ सदस्य का सहयोग मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा। रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग - हरा, भाग्यशाली अंक - 3

कर्क :- नौकरी की तलाश सफल होगी। कार्यक्षेत्र में प्रगति और नए अवसर मिलेंगे। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबार में लाभ होगा। रचनात्मक बुद्धि से फायदा मिलेगा।
भाग्यशाली रंग - भूरा, भाग्यशाली अंक - 2

सिंह :- जोखिम से दूर रहना चाहिए। परिश्रम से लाभ मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का समाधान निकलेगा। छुपी हुई प्रतिभा उभर सकती है। शिक्षा क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तकनीकी ज्ञान से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग - नारंगी, भाग्यशाली अंक - 9

कन्या :- सेहत को लेकर सजग रहना होगा। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना जरूरी होगा। बिजनेस में लाभ मिलेगा। जल से संबंधित कारोबार करने वालों की कमाई बढ़ेगी। लेनदेन में सतर्कता जरूरी है।
भाग्यशाली रंग - गेरुआ, भाग्यशाली अंक - 8

तुला :- साझेदारी में कार्य से लाभ होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा को पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। परिवार के साथ मनोरंजक समय बीतेगा। रुचिकर भोजन मिलेगा। कोई पुरानी चाहत पूरी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग - सफेद, भाग्यशाली अंक - 1

वृश्चिक :- कार्यस्थल पर ध्यान देकर कार्य करना होगा। अधिकारियों से नाराजगी हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्कता रखनी होगी। निवेश से पहले सभी पक्षों पर विचार जरूरी होगा। जीवनसाथी की सलाह से लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग - बैंगनी, भाग्यशाली अंक - 6

धनु :- नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा। मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा अवसर मिल सकता है। बिजनेस में नई योजनाएं शुरू हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग - हल्का पीला, भाग्यशाली अंक - 9

मकर :- प्रॉपर्टी में निवेश के लिए शुभ दिन। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। किसी की मदद के लिए समय निकालना पड़ सकता है। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग - मटमैला, भाग्यशाली अंक - 8

कुम्भ :- बिजनेस में मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेगा। कुछ शत्रु सक्रिय रह सकते हैं, सतर्क रहना होगा। भाई-बहनों के साथ मनोरंजन होगा। दांपत्य जीवन में तालमेल जरूरी होगा। अप्रत्याशित लाभ संभावित है।
भाग्यशाली रंग - सिलेटी, भाग्यशाली अंक - 1

मीन :- सेहत अनुकूल रहेगी। चंद्रमा की दृष्टि से भावुकता बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सामान्य दिन। बजट अनुसार कार्य होंगे। अनावश्यक खर्च नियंत्रित रहेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग - बादामी, भाग्यशाली अंक - 2

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788

-05 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: दशमी शाम 06:58 बजे तक, तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: तुला राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: स्वाति नक्षत्र शाम 07:51 बजे तक, तत्पश्चात विशाखा नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्ध रात्रि 08:36 बजे तक, तत्पश्चात साध्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:30 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor