आपके सितारेः शनिवार, 05 जुलाई 2025 का राशिफल

05 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 06 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 4, 2025 - 22:33
 0
आपके सितारेः शनिवार, 05 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेमपूर्ण स्थिति बनी रहेगी। कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें सफलता मिलेगी। वाहन और भौतिक सुख साधनों का भी आनंद ले पाएंगे। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। कुछ नया और रोमांचक काम करने का मौका मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ :- कार्यस्थल पर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में सगे संबंधियों से सहयोग मिलेगा। लव लाइफ के मामले में दिन अनुकूल रहेगा लेकिन वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ अनचाहे खर्च हो सकते हैं। लोन के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11

मिथुन :- वैवाहिक जीवन में स्थिति संतुलित बनी रहेगी। जीवनसाथी से प्रेम और सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा। परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आया जा सकता है। माता की ओर से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। सरकारी काम में सफलता मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3

कर्क :- उतावलेपन और क्रोध में आकर कोई गलती करने से बचना होगा। खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचने से नुकसान हो सकता है। अपने काम पर फोकस करना चाहिए। काम के प्रति तत्पर रहें और काम को कल पर टालने से बचें। शिक्षा और प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9

सिंह :- बिजनेस करने वाले जातक बड़ी डील फाइनल होने से खुश होंगे। परिवार के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकता है। कुछ विरोधी हावी होने की कोशिश करेंगे। माता-पिता से स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1

कन्या :- कामकाज पर फोकस करें और प्लानिंग के अनुसार काम करें। एक साथ कई काम में हाथ डालना नुकसानदायक होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कोई मित्र मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3

तुला :- किसी भी काम में सफलता पाने के लिए बहुत ही सावधानीपूर्वक प्रयास करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में किसी पर अधिक भरोसा करने से बचें, कोई मित्र बनकर धोखा दे सकता है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य बनाकर चलना होगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2

वृश्चिक :- कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों से तालमेल बना रहेगा। सहयोग की प्राप्ति होगी। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का योग है। तकनीकी क्षमता और अनुभव का लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1

धनु :- जीवनसाथी की सेहत में सुधार दिखेगा। दिखावे से बचना चाहिए, नहीं तो सम्मान और धन दोनों की हानि हो सकती है। प्रॉपर्टी से संबंधित काम में सफलता प्राप्त होगी। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन खर्च भी बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9

मकर :- परिवार के सदस्यों से सपोर्ट और सहयोग प्राप्त होगा। अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों पर आंख बंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। बच्चों की ओर से खुशी प्राप्त होगी। पहले दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। सेहत के मामले में सजग रहना होगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3

कुम्भ :- नौकरी कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है। माता के स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। छात्रों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। पिता को लाभ और सम्मान मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1

मीन :- परिवार के किसी सदस्य को नौकरी में सफलता मिलने की खुशी होगी। परिवार में तालमेल बना रहेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात संभव है। बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। भौतिक सुख साधनों से घर में खुशी का माहौल बनेगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2

Bottom of Form

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | मोबाइलः 9893118788

-06 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः रविवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: एकादशी रात्रि 09:14 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: शाम 04:01 बजे तक, तुला तत्पश्चात वृश्चिक राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: विशाखा नक्षत्र रात्रि 10:42 बजे तक तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

योगः साध्य रात्रि 09:27 बजे तक, तत्पश्चात शुभ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:31 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: देवशयनी एकादशी, गौरी व्रत प्रारम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 09:14 बजे से कल प्रात: 10:15 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor