आपके सितारे: गुरुवार,  10 जुलाई 2025 का राशिफल

10 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 11 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 9, 2025 - 22:41
 0
आपके सितारे: गुरुवार,  10 जुलाई 2025 का राशिफल

Bottom of Form

Bottom of Form

मेष :- कार्यक्षेत्र में छवि अच्छी बनेगी, लेकिन दूसरों के काम में जरूरत से ज्यादा ध्यान देना नुकसान पहुंचा सकता है। धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेने से आत्मिक संतोष मिलेगा। मित्रों के साथ बाहर घूमने की योजना बन सकती है। कोई कानूनी मामला लंबे समय से अटका है तो उसमें राहत मिलने के आसार हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ :- दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अचानक हुए लाभ से मन प्रसन्न रहेगा और परिवार की सलाह मानकर सही दिशा में काम होगा। कारोबार में किसी से बिना सोच-विचार समझौता करना नुकसानदायक हो सकता है। यात्रा में सावधानी रखें, चोट लग सकती है। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन :- कामकाज में बड़ी सफलता मिलने से प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन कारोबार में बड़े मुनाफे के लालच में जल्दबाजी करना ठीक नहीं। सोच-समझकर ही कदम उठाना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। माता-पिता से किसी विषय पर बहस हो सकती है, लेकिन उनकी बातों को ध्यान से सुनना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क :- कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा और अधिकारियों का भरोसा प्राप्त होगा। लेन-देन में खास सावधानी जरूरी है, धोखा हो सकता है। बड़े लाभ के लालच में आकर अधिक पैसा निवेश न करें। मातृ पक्ष से आर्थिक मदद या शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह :- ऑफिस में काम करते समय अतिरिक्त सतर्कता रखें। किसी जूनियर को काम सौंपने पर उस पर नजर बनाए रखना आवश्यक है। प्रेम संबंधों में बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूरी है। जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे से होगा। स्वास्थ्य कुछ उतार-चढ़ाव जैसा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- सुनी-सुनाई बातों में आकर विवाद से बचना चाहिए। हर बात की पुष्टि स्वंय करना उचित रहेगा। अनुभव का सही उपयोग करें। अगर कोई सीनियर जिम्मेदारी दे तो उसे समय पर पूरा करना प्रयास करें। कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, सतर्क रहना आवश्यक है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में राहत मिलेगी और कुछ लोग एक से अधिक स्रोतों से धन अर्जित कर सकेंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला :- आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। टीम के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। यदि किसी संपत्ति से जुड़ा मामला लंबित है तो उसमें पक्ष में फैसला संभव है। प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। रोजगार की तलाश करने वालों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक :- बुजुर्गों की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। करीबी रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के किसी सदस्य की बात थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन समझदारी से हालात संभाले जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशनुमा पल बिताने का अवसर मिलेगा। कोई पारिवारिक निर्णय बाहरी राय से लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु :- कुछ ऐसे लोगों से भेंट होगी जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। रिश्तों में गहराई आएगी। किसी रचनात्मक कार्य में भाग लेकर मानसिक संतोष मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क और मार्गदर्शन संभव है। कारोबार में कुछ नई योजनाएं लागू की जा सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर :- धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र पर कुछ लोग परेशान करने का प्रयास कर सकते हैं, सतर्क रहें। विरोधी कार्य में बाधा डाल सकते हैं। किसी पर पूर्णतः भरोसा न करें। निवेश से जुड़ी योजनाएं अटक सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में राहत अनुभव होगी।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ :- कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धन वृद्धि के योग हैं। नया निवेश करने पर विचार किया जा सकता है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन :- कारोबार में तेजी के संकेत हैं। मुनाफे की स्थिति बन सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद में पक्ष में फैसला संभव है। अनुभव का भरपूर लाभ उठाएं और किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। विवाद की स्थिति में चुप रहना ही बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-11 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा अर्द्धरात्रि 02:08 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मध्याह्न 12:08 बजे तक धनु, तत्पश्चात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 05:56 बजे तक, तत्पश्चात उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।

योगः वैधृति रात्रि 08:45 बजे तक, तत्पश्चात विषकुम्भ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:33 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: श्रावण मास प्रारम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor