आपके सितारेः शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 का राशिफल

11 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 10, 2025 - 22:30
 0
आपके सितारेः शुक्रवार, 11 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष: कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। पिता व चाचा से सहयोग और लाभ मिलेगा। कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। जिम्मेदारियों का निर्वहन सफलतापूर्वक होगा। किसी कार्य से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है। व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल | भाग्यशाली अंक – 7

वृषभ: अनुभवों का अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। मित्रों से सहयोग और लाभ के योग बनेंगे। धन वृद्धि संभव है तथा रुका हुआ पैसा प्राप्त हो सकता है। मित्रों संग किसी मनोरंजक कार्यक्रम में सहभागिता होगी। रिश्तेदारों से तालमेल बना रहेगा। यात्रा व धार्मिक आयोजन का संयोग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन: स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। पूर्व की किसी समस्या को नजरअंदाज करना हानिकारक हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधानी बरतनी चाहिए। कार्यस्थल पर धैर्य रखना लाभदायक रहेगा। जल्दबाजी नुकसान पहुँचा सकती है। कोई पुराना मित्र भेंट कर सकता है।
भाग्यशाली रंग – हरा | भाग्यशाली अंक – 3

कर्क: साझेदारी में कार्य करना लाभदायक रहेगा। किसी भी जोखिम भरे कार्य से दूरी रखनी चाहिए। खान-पान में सावधानी आवश्यक है, पेट संबंधी समस्या कष्ट दे सकती है। गुरु या गुरु समान व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह: पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों से सतर्कता आवश्यक है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का समर्थन मिलेगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी संभव है। किसी धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम में भागीदारी का अवसर मिलेगा। जोखिम लेने से बचना बेहतर होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 9

कन्या: कुछ महत्वपूर्ण मामलों में सतर्कता रखनी होगी, विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रभावशाली प्रदर्शन संभव है। विदेश से जुड़े व्यापार में शुभ समाचार मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद से बचने में ही भलाई है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 8

तुला: आर्थिक क्षेत्र में लाभ के संकेत हैं। भूमि व भवन संबंधी लाभ संभव है। नई तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक समय सुखद रहेगा। घर के वरिष्ठों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – सफेद | भाग्यशाली अंक – 1

वृश्चिक: साहस व धैर्य से लाभ संभव है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। बिना मांगे मदद करने से लोग भ्रमित हो सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना उचित होगा। व्यापार में किसी बड़े लाभ के चक्कर में छोटे लाभ को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु: वाणी और व्यवहार में कुशलता लाभदायक रहेगी। आकर्षण शक्ति प्रभाव डालेगी। धन में वृद्धि संभव है। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। किसी सदस्य से सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 9

मकर: खर्चों में नियंत्रण जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सजग रहना आवश्यक है। अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। पूर्व निवेश से लाभ की संभावना है। उच्च शिक्षा के प्रयास सफल हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – मटमेला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ: कानूनी मामलों में सतर्कता आवश्यक है। किसी भी निर्णय से पहले गंभीर विचार करना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विदेश संबंधी कार्यों में लाभ के योग बन सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

मीन: स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यवसाय में रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है जिससे लाभ संभव है। करियर में प्रगति के संकेत हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। पैसों को लेकर किसी पर अंधविश्वास से बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788

-12 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः शनिवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वितीया अर्द्धरात्रि 01:46 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 06:36 बजे तक, तत्पश्चात श्रावण नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ शाम 07:32 बजे तक, तत्पश्चात प्रीति योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्कर योग, सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:33 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor