आपके सितारे: रविवार,  13 जुलाई 2025 का राशिफल

13 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 14 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 13, 2025 - 10:19
 0
आपके सितारे: रविवार,  13 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- आज कहीं से अतिरिक्त कमाई मिल सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आज सुखद और अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को कुछ तकनीकी समस्या आ सकती है, लेकिन कमाई के लिहाज से दिन इनके पक्ष में रहेगा। सहयोगी से पूर्ण सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे। यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक-1

वृषभ :-  सेहत के मामले में जोखिम एवं लापरवाही से बचना होगा। अपने कार्यक्षेत्र में आज कुछ सक्रिय रहेंगे और कुछ नए बदलाव भी करेंगे। काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। दाम्पत्य के मामले में भी दिन सुखद रहेगा। भाई बहनों से सहयोग पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक-2

मिथुन :- आमदनी में बढ़ोतरी होने से आप प्रसन्न होंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। खुद को सही साबित करने की कोशिश में लगे रहेंगे लेकिन कोई मित्र किसी बात को लेकर आपको उलझन में डाल सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेममय समय बिताएगे। किसी पर भी आंख बंदकर भरोसा न करें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

कर्क :- किसी पारिवारिक काम को लेकर यात्रा का प्लान बना सकते हैं। भाई बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में दिन अनुकूल बीतेगा। तकनीकी ज्ञान का भी लाभ ले पाएंगे। व्यवसाय में प्रगति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा सेहत के प्रति भी सजग रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-9

सिंह :- चतुराई और कार्यकुशलता का लाभ ले पाएंगे। रुका हुआ धन मिलने का भी संयोग बना हुआ है। विरोधी शांत रहेंगे और चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे। अगर किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो अपने सामान का ध्यान रखना होगा। ड्राइविंग सावधानी से करें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-5

कन्या :- दोस्तों और सगे संबंधियों से मिलने जुलने का संयोग बन सकता है। आप काम की योजना को लागू कर पाएंगे। शिक्षा के मामले में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा। छोटी अवधि के लिए निवेश करने से बचें। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में सफलता मिल सकती है। भूमि खरीदने का योग बन रहा है।स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक-6

तुला :-  कार्यक्षेत्र में प्रभाव और सम्मान बढेगा। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर जीवनसाथी के साथ मिलकर काम करेंगे। बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। बच्चों के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे।जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।परिवार में आपसी सामंजस्य बनाकर चलेंगे।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक-6

वृश्चिक :- कोई लाभ का मौका मिल सकता है। लेकिन कामकाज के मामले में सतर्क रहना होगा। अपना काम दूसरों पर न छोड़ें, अन्यथा काम प्रभावित हो सकता है। कोई पुराना लेन-देन बड़ी समस्या बन सकता है, इसलिए लेनदेन के मामले में सावधान रहें। यात्रा का योग रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक-9

धनु :- कमाई के साथ खर्च भी बना रहेगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी विषय को लेकर आज चिंता और परेशानी बनी रह सकती है। अकाउंट का काम करने वाले जातकों के लिए दिन लाभदायक होगा। वरिष्ठ लोगों और अधिकारीवर्ग का सपोर्ट मिलेगा। काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक-3

मकर:-व्यवहार और विचारों से भावुक रह सकते हैं। परिवार में आपसी सहयोग की भावना बनी रहेगी, जिससे परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल पर कला चमकेगी। कुछ रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। आर्थिक मामलों में  भावुकता में आकर कोई लेन देन नहीं करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक-8

कुम्भ :- धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। कुछ अपने लिए खरीदारी भी कर सकते हैं। किसी मित्र या सगे संबंधी से सहयोग प्राप्त कर पाएंगे।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक-7

मीन :- आर्थिक लेन देन और निवेश के मामले में भी ध्यान से काम करना होगा। काम की अधिकता के कारण तनाव होगा और थकान भी महसूस करेंगे। सेहत को लेकर धन खर्च हो सकता है। वाणी पर संयम रखना होगा नहीं तो किसी अपने से ही कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य और करियर को लेकर चिंता हो सकती है। धर्म अध्यात्म की ओर रुझान बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धानी भाग्यशाली अंक-9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित,   आगरा। - मोबाइल: 9893118788

14 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: चतुर्थी अर्द्धरात्रि 11:59 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र प्रात: 06:49 बजे तक, तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

योगः  आयुष्यमान शाम 04:14 बजे तक, तत्पश्चात सौभाग्य योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 से मध्याह्न 12:51 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:34 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:15 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: प्रथम श्रावण सोमवार व्रत,गजानन संकष्टी चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor