आपके सितारेः मंगलवार, 15 जुलाई 2025 का राशिफल

15 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 14, 2025 - 22:42
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 15 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष – विचारों और व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता। दिनचर्या में बदलाव से लाभ संभव। विचारों को खुलकर व्यक्त करना कठिन होगा। निर्णय लेने में समय लग सकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी आवश्यक। खर्चों पर नियंत्रण रखें, सोच-समझकर निवेश करें। परिवार संग समय बिताने से मानसिक शांति प्राप्त होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – कार्यक्षेत्र में परिश्रम का फल मिलने की संभावना। आय में वृद्धि संभव। नया वाहन या घर से जुड़ी खरीदारी का योग। विवाह प्रस्ताव भी मिल सकता है। रिश्तेदारों से विवाद की स्थिति से बचें, वाणी पर संयम रखें। कार्यालयीन राजनीति से दूरी रखना हितकर रहेगा। सायंकाल प्रियजनों संग बिताएं।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – कार्यों में सफलता और आर्थिक स्थिति में मजबूती संभव। पारिवारिक जीवन में सुख एवं संतोष। सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी आवश्यक। खानपान और दिनचर्या सुधारें। सहकर्मियों से मधुर संबंध बनाए रखें। आत्मविश्वास से भरपूर रहकर चुनौतियों का समाधान कर सकेंगे।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – कामकाज में अवरोध आ सकते हैं, कार्यशैली में सुधार करें। जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु अधिक मेहनत आवश्यक। आर्थिक जोखिम से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थकावट हो सकती है। प्रेम संबंधों में तनाव संभव। साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – कार्यक्षेत्र में नई योजनाओं पर कार्य करना पड़ सकता है। सफलता के लिए परिश्रम आवश्यक। व्यापार में नुकसान से बचाव हेतु निवेश में सतर्कता रखें। धोखाधड़ी की आशंका। प्रेम में कठिनाइयाँ संभव। संवाद बनाए रखें, स्पष्टता जरूरी। विश्वास कायम रखना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ। आय के नवीन स्रोत बन सकते हैं। प्रमोशन के योग। प्रॉपर्टी सौदे में सफलता संभव। कोर्ट केस में विजय मिल सकती है। दांपत्य जीवन में प्रेम वृद्धि और बाहर यात्रा का योग।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – अधूरे कार्य पूर्ण होते दिखेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में व्यस्तता संभव। छात्रों को पढ़ाई में सफलता। सायंकाल सामाजिक आयोजन में सहभागिता से मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यों को बेहतर ढंग से कर पाएंगे।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में सफलता की संभावना। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक। किसी रिश्तेदार से विवाद की आशंका। वाणी में संयम रखें। नौकरी में राजनीति से दूर रहें। घर या वाहन खरीदने पर विचार संभव।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु – व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ। मेडिकल छात्र लाभान्वित होंगे। परिश्रम रंग लाएगा। सायंकाल पारिवारिक सुकून मिलेगा। आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। सही समय पर निर्णय आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – कार्यस्थल पर रुकावटें संभव। सावधानी आवश्यक। निवेश से पूर्व जांच-पड़ताल करें। आर्थिक नुकसान से बचने हेतु जल्दबाजी न करें। पारिवारिक समय लाभकारी रहेगा। भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में संवादहीनता दूरी ला सकती है।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – लम्बे समय से संजोई इच्छाएं पूर्ण होने की संभावना। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत बेहतर। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता के बावजूद सफलता। छात्रों को लाभ। प्रतिष्ठा में वृद्धि। प्रेम संबंधों में मधुरता, रिश्तों में मजबूती।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन – कार्यक्षेत्र या व्यापार में आर्थिक हानि की संभावना। पैसों का प्रबंधन आवश्यक। दोस्तों से अनबन की आशंका, वाणी पर संयम रखें। शांत रहकर कार्य करें, विवाद से बचें। दिन का उत्तरार्ध अपनों के संग अच्छा बीतेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

Bottom of Form

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। – मोबाइलः 9893118788

-16 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: षष्ठी रात्रि 09:01 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र प्रात: 05:46 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद कल प्रात: 04:50 बजे तक तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन पूर्वाह्न 11:57 बजे तक, तत्पश्चात अतिगंड योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:35 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: कर्क संक्रांति (शाम 05:40 बजे सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश)।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः रात्रि 09:01 बजे से कल प्रात: 08:07 बजे तक।

पंचकः चल रहे हैं।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor