आपके सितारेः शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 का राशिफल
18 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 19 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष – किसी पर अधिक भरोसा करने पर धोखा मिल सकता है। गुस्सा काम बिगाड़ सकता है, क्रोध पर नियंत्रण ज़रूरी है। व्यापार या कार्य से यात्रा करनी पड़ सकती है। लोहा या प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग – चमकीला लाल, भाग्यशाली अंक – 7
वृषभ – कार्यक्षेत्र में नया अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवन में नई ऊर्जा का अनुभव होगा। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा। निवेश से अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4
मिथुन – कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा। वाणी और व्यवहार से लाभ मिलेगा। मनोरंजन पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क – मानसिक उलझन बनी रह सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। पारिवारिक जीवन में तालमेल ज़रूरी है। बड़े निर्णयों में जल्दबाज़ी से हानि हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2
सिंह – पिता की सेहत की चिंता हो सकती है। यात्रा से पूर्व दस्तावेजों की जांच करें। नौकरी परिवर्तन के इच्छुकों को अवसर मिल सकता है। गलत उपायों से लाभ लेने से बचें।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 9
कन्या – किसी कार्य में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। अधूरी इच्छाएं पूर्ण हो सकती हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से पहचान बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 8
तुला – मित्र या पूर्व परिचित से सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए सफलता का योग है। व्यापारिक उन्नति संभव है। पारिवारिक समय सुखद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 1
वृश्चिक – कार्यक्षेत्र में सतर्कता आवश्यक है। शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य में जोखिम से बचें। पारिवारिक और मित्रों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 6
धनु – कार्यक्षेत्र में संयमित भाषा अपनाना आवश्यक है। मतभेद की आशंका है। मार्केटिंग क्षेत्र के जातकों को प्रयास बढ़ाने होंगे। यात्रा व मनोरंजन पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर – अचानक लाभ मिलने की संभावना है। सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। पारिवारिक समस्या का समाधान संभव है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8
कुम्भ – आय में वृद्धि संभव है। प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला सुलझ सकता है। कोर्ट कचहरी में पक्ष मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल और प्रेम बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1
मीन – चिकित्सा और शोध क्षेत्र से जुड़े जातकों को लाभ होगा। दीर्घकालिक निवेश से कमाई संभव है। अधिक भरोसे से बचना चाहिए। संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
-19 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः शनिवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: नवमी अपराह्न 02:41 बजे तक, तत्पश्चात दशमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: भरणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:37 बजे तक, तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र रहेगा।
योगः शूल अर्द्धरात्रि 12:55 बजे तक, तत्पश्चात गण्ड योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:37 बजे
सूर्यास्तः सायं 07:13 बजे।
राहूकालः प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः अर्द्धरात्रि 01:28 बजे से कल मध्याह्न 12:12 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Bottom of Form
Bottom of Form