आपके सितारेः शनिवार, 19 जुलाई 2025 का राशिफल
19 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 20 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से नहीं जाएगा। संतान को दी गई जिम्मेदारी में सफलता मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नए घर की खरीदारी की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए सतर्कता आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- निवेश सोच-समझकर करना श्रेयस्कर रहेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सहभागिता संभव। नए वाहन की खरीदारी शुभ। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। निर्णयों में सावधानी आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 11
मिथुन :- किसी काम में सोच-विचारकर ही हाथ डालना उचित रहेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन आवश्यक। महत्वपूर्ण मामलों में वरिष्ठों की सलाह उपयोगी। संतान के भविष्य हेतु निवेश की योजना बन सकती है। रोजगार संबंधी अवसर भी मिल सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 3
कर्क :- माताजी से मन की बात साझा की जा सकती है। मित्रों संग समय मनोरंजन में व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सतर्कता के साथ निवेश करना चाहिए। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। किसी निर्णय में जल्दबाज़ी से बचना चाहिए।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9
सिंह :- पारिवारिक जिम्मेदारियों में कोई ढिलाई न बरती जाए। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा की योजना पर पुनर्विचार करना आवश्यक। कोई कार्य अटक सकता है। पुरानी गलती से सीख लेना लाभदायक रहेगा। जोखिमपूर्ण कार्यों से दूरी रखना उचित।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 1
कन्या :- धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हो सकती है। व्यवसाय में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आयवृद्धि के प्रयास सफल होंगे। भाईचारे की भावना बनी रहेगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन संभव।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- अत्यधिक कार्यभार से थकान संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों में लापरवाही ठीक नहीं। उधार दिया गया धन वापस मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मेल-मिलाप संभव। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2
वृश्चिक :- व्यवसाय पर विशेष ध्यान देना आवश्यक। साझेदारी में धोखा मिल सकता है। दूरस्थ परिजन से निराशाजनक समाचार संभव। संतान की संगति पर निगरानी रखें, अन्यथा विवाद की स्थिति बन सकती है। पुरानी भूल से सबक लेना हितकर।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1
धनु :- करियर में सफलता की संभावना। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम संबंधों में कुछ खटपट संभव। राजनीतिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए कार्य करने की इच्छा जाग सकती है। जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहना आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक – 9
मकर :- तकनीकी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को सफलता मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए दिन शुभ। संतान के करियर को लेकर चिंता बनी रहेगी। नौकरी में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। यात्रा की योजना फिलहाल टालना उचित।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 3
कुम्भ :- आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक। खर्चों में संयम जरूरी। पारिवारिक गलतफहमियों को आपसी संवाद से सुलझाएं। आय-व्यय में संतुलन बनाए रखना जरूरी। एक साथ कई कार्यों में व्यस्तता परेशानी बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 1
मीन :- भाई-बहनों से संबंधों में आई दूरी दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वरिष्ठों की सराहना मिलेगी। परोपकार हेतु दान देने की भावना जागेगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। वाणी और व्यवहार में संयम आवश्यक।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक – 2
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-20 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: दशमी मध्याह्न 12:12 बजे तक तत्पश्चात एकादशी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 06:12 बजे तक मेष तत्पश्चात वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र रात्रि 10:53 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड रात्रि 09:48 बजे तक तत्पश्चात वृद्धि योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 05:37 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः मध्याह्न 12:12 बजे तक।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।