आपके सितारेः सोमवार, 21 जुलाई 2025 का राशिफल

21 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 22 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 20, 2025 - 23:08
 0
आपके सितारेः सोमवार, 21 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष – स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है, इसलिए खान-पान और आराम का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ – कार्यों में सफलता मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनोरंजक समय बिताने का अवसर मिलेगा। शाम को अपनों के साथ किसी जरूरी विषय पर सलाह-विचार होगा, जिससे किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन – परिवार में कुछ मुद्दों को लेकर चिंता हो सकती है। किसी भी समस्या को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करना उचित रहेगा। क्रोध से बचना चाहिए, वरना अपनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में दिन पक्ष में रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क – काम में सफल होने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से काम करना आवश्यक होगा। परिवार या जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद से बचना चाहिए। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति, जैसे वाहन आदि का योग भी बन सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह – किसी पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। जमीन या मकान के सौदे में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी समस्या का समाधान निकालने में सफलता मिलेगी। सेहत के प्रति सतर्कता आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला – सगे संबंधियों से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है। परिवार के कई अधूरे काम पूरे करने पड़ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने का अवसर मिलेगा। पड़ोसियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – जरिम, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक – करियर में विकास की दिशा में ध्यान केंद्रित करने का उचित समय है। स्वयं के लिए समय निकालें और परिवार को समय देने से रिश्ते बेहतर होंगे। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। घर की व्यवस्था और साज-सज्जा पर भी ध्यान केंद्रित होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु – जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे, जिससे लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। प्रॉपर्टी के कार्यों में लाभ होगा। पिता और पैतृक पक्ष से भी लाभ की संभावना है। तकनीकी ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर – धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। पिता और घर के बड़ों से सहयोग प्राप्त होगा। सुख-साधनों की प्राप्ति संभव है। शाम का समय अधिक अनुकूल रहेगा। किसी आवश्यक कार्य की पूर्ति मित्रों की मदद से संभव है। घर की साज-सज्जा और व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुंभ – वाहन और यात्रा पर खर्च की संभावना है। कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है, अतः कार्यों में सावधानी आवश्यक है। किसी से भी वाद-विवाद से बचना उचित रहेगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन – प्रतिभा और क्षमताओं पर विश्वास बनाए रखें और दूसरों के प्रभाव में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। सामाजिक कार्यों में भागीदारी संभव है। किसी पड़ोसी अथवा मित्र से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

Bottom of Form

दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788

-22 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।

तिथि: द्वादशी प्रात: 07:05 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी कल प्रात: 04:39 बजे तक तत्पश्चात चतुर्दशी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि:  प्रात: 08:15 बजे वृषभ तत्पश्चात मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र शाम 07:24 बजे तक तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव अपराह्न 03:32 बजे तक तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: द्विपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:38 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:12 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: द्वितीय मंगला गौरी व्रत, कमिका एकादशी पारण, प्रदोष व्रत,त्रयोदशी तिथि का क्षय।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूलः उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor