आपके सितारेः शनिवार, 26 जुलाई 2025 का राशिफल

26 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 25, 2025 - 22:33
 0
आपके सितारेः शनिवार, 26 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- नौकरीपेशा लोगों को कार्य में व्यस्तता रहेगी। कार्य की सराहना होगी। कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। सुख-साधनों का भी अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 8

वृषभ :- पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा। किसी सगे-संबंधी की मदद करनी पड़ सकती है। आर्थिक मामलों में भाग्य कम प्रयास में बड़ा लाभ दिला सकता है। साहसिक निर्णय से लाभ संभव है। निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक - 11

मिथुन :- कार्य समय पर पूर्ण होंगे। अप्रत्याशित सफलता का योग बन रहा है। व्यापार में लाभ की संभावना है। लेखा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता आवश्यक है। पारिवारिक विवाद से दूरी रखना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक - 3

कर्क :- कार्य के प्रति सजगता और समर्पण लाभकारी सिद्ध होगा। राशि में त्रिग्रह योग बनने से एक से अधिक स्रोतों से लाभ मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में प्रेम और तालमेल बना रहेगा। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। स्वास्थ्य और व्यय पर नियंत्रण आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 9

सिंह :- कार्य के प्रति समर्पण और आर्थिक मामलों में लाभ का योग है। सामाजिक और राजनीतिक संपर्क से भी लाभ संभव है। खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा। शिक्षा क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन रहेगा। पितृपक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। कूटनीतिक योजना सफल हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक - 1

कन्या :- पारिवारिक प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। छात्रों का शैक्षणिक प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति संभव है। मित्रों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। शौक और विलासिता पर धन व्यय हो सकता है।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 3

तुला :- कार्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। समय पर कार्य पूर्ण कर सुकून का अनुभव होगा। व्यापारिक और निजी जीवन संतुलित रहेगा। आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं। सुख-सुविधाओं पर व्यय संभव है। पारिवारिक आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 2

वृश्चिक :- नौकरी में तकनीकी समस्याएं सामने आ सकती हैं। सफलता हेतु अधिक प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। सामाजिक प्रभाव और सम्मान में वृद्धि होगी। पूर्व परिचितों व पड़ोसियों से सहयोग प्राप्त होगा। विरोधियों से सावधानी बरतनी चाहिए।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक - 1

धनु :- पितृपक्ष से कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिससे कार्य योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में सामान्य दिन रहेगा। मित्रों व सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। लाभप्रद डील प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – पीला, भाग्यशाली अंक - 9

मकर :- रिश्तों में विश्वसनीयता और सामंजस्य में वृद्धि होगी। धर्म और दर्शन में रुचि बढ़ेगी। घर में सुख-साधनों की बढ़ोतरी संभव है। स्वहित में खरीदारी की संभावना है। आर्थिक प्रयास सफल होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक - 3

कुम्भ :- सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने से लाभ मिलेगा। धर्म व ज्योतिष में रुचि बढ़ेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होने से मानसिक संतोष रहेगा। रिश्तेदार या मित्र से मुलाकात का योग बन सकता है। खरीदारी की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक - 1

मीन :- कार्यक्षेत्र में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीतिक संपर्क से भी लाभ संभव है। नौकरी में प्रोत्साहन के साथ नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। शिक्षा और शोध कार्य में लगे लोगों के लिए समय विशेष रूप से अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हरा, भाग्यशाली अंक - 2

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-27 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः रविवार

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया रात्रि 10:41 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्थी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र शाम 04:23 बजे तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः वरियान कल तड़के 03:13 बजे तक तत्पश्चात परिघ योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:41 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:09 बजे।

राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।   

तीज त्योहार: हरियाली तीज।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: शाम 04:23 बजे पर समाप्त।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor