आपके सितारेः रविवार, 27 जुलाई 2025 का राशिफल

27 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 28 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jul 26, 2025 - 22:45
 0
आपके सितारेः रविवार, 27 जुलाई 2025 का राशिफल

मेष :- जल्दबाजी में कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। दिन के पहले भाग में सुख साधनों से आनंदित होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से किसी प्रकार का तनाव होने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। सितारे संकेत देते हैं कि सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- आर्थिक लाभ के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संतान से सहयोग और खुशी मिलेगी। वस्त्र और भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विदेशी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा। संतान से तालमेल बना रहेगा और उनसे संबंधित जिम्मेदारी निभा पाएंगे। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का लाभ मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। कला और रचनात्मक विषयों में रुचि बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- कार्यों में सफलता और सम्मान प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में रिश्ते मजबूत होंगे और मनोरंजन का समय मिलेगा। किसी यात्रा का आनंद लेने का अवसर भी मिल सकता है। संतान की शिक्षा पर ध्यान देना होगा। काम के साथ-साथ आराम भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- बिजली के उपकरण या वाहन पर धन खर्च हो सकता है। विदेश में रहने वाले संबंधियों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा, परंतु ससुराल पक्ष के मामलों में उलझने से बचना होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए फोकस जरूरी है। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है। व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपेक्षा से कम। मित्रों से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। विरोधियों से सतर्क रहना चाहिए। हर बात पर प्रतिक्रिया देने से बचना चाहिए। सगे संबंधियों से मिलने का अवसर मिलेगा। कोई चाहत पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
भाग्यशाली रंग – जरिम, भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का दबाव अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा, जीवनसाथी से तालमेल आवश्यक है। रोमांटिक समय का आनंद मिलेगा। जोखिम लेना नुकसानदायक हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। बीमार चल रहे जातकों की सेहत में सुधार होगा। शौक पूरे होंगे। घर में रिश्तेदारों-मित्रों का आगमन हो सकता है। उपहार प्राप्त हो सकता है। पिता पक्ष से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- अधिकारी काम पर नजर बनाए रखेंगे। गुप्त शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए योजनाओं को गुप्त रखें। सेहत को लेकर सतर्क रहना होगा। आर्थिक रूप से दिन खर्चीला रहेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आर्थिक लाभ संभव है। कमाई और खर्च में संतुलन बना रहेगा। पुरानी चाहत पूरी हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। होटल या किराना व्यवसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- किसी अपरिचित से मदद प्राप्त हो सकती है। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा। विवाह योग्य जातकों के रिश्ते आगे बढ़ सकते हैं। संतान की सफलता से हर्ष होगा। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सुख-साधनों पर खर्च संभव है।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक – 9

Bottom of Form

- दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। मोबाइलः  9893118788

-28 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: श्रावण मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: चतुर्थी रात्रि 11:24 बजे तक, तत्पश्चात पंचमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: मध्याह्न 12:00 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र शाम 05:35 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः परिघ अर्द्धरात्रि 02:54 बजे तक, तत्पश्चात शिव योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:58 से मध्याह्न 12:52 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:41 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:09 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: तृतीय श्रावण सोमवार व्रत, अन्दल जयंती,विनायक चतुर्थी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः प्रात:10:57 बजे से रात्रि 11:24 बजे तक।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor