आपके सितारेः गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 का पंचांग

30 जुलाई, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 31 जुलाई, 2026 का पंचांग भी।

Jul 29, 2026 - 22:12
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 30 जुलाई 2026 का राशिफल और शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 का पंचांग

मेष :- हर काम सहज तरीके से करने पर काम आसानी से पूरे होते जाएंगे। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीद-बिक्री के काम में परेशानी आ सकती है। किसी भी समस्या को विवाद के बजाय बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। परिवार के लोगों के बीच प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंध भी मर्यादित रहेंगे। कारोबार में लंबे समय से अटके काम आगे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल | भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- निजी काम को लेकर योजना बनाई है तो उस पर तुरंत काम शुरू करना फायदेमंद रहेगा। विद्यार्थियों और युवाओं की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या दूर होगी। कारोबार में नई गतिविधि शुरू करने की योजना बनेगी। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है, लेकिन आज लोन या उधार लेने से जुड़ा काम न करें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध में गलतफहमी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बैगनी | भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- अच्छे अवसर का समय पर फायदा उठाएं। बातचीत करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना थोड़ी सी लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है। रुकी पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। जरूरत से ज्यादा उत्साह में काम करने से बचें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर पुरानी यादें ताजा होंगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी | भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और दूसरों से मदद की उम्मीद करने के बजाय काम खुद पूरा करने की कोशिश करें। इससे बेहतर नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ मतभेद हो सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलेंगे। फैसले सही साबित होंगे। दांपत्य जीवन सुखद और व्यवस्थित रहेगा। घर और काम के बीच भी अच्छा तालमेल बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा | भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- परिवार के किसी सदस्य की शादी से जुड़ी योजना बन सकती है। कारोबार में व्यवस्था बनी रहेगी, लेकिन सफलता के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। कार्यस्थल की परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। रुकी पेमेंट मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में प्रभाव बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में महत्वपूर्ण साबित होंगे। धार्मिक कार्यक्रम में गलतफहमी के कारण किसी से कहासुनी हो सकती है। इसलिए व्यवहार संयमित रखें। बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। रुके हुए कामों के कारण कारोबार में मंदी आ सकती है। आलस को खुद पर हावी न होने दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और प्रेम बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- सोचे हुए काम समय पर पूरे होने से उत्साह रहेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। बिजनेस की योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। किसी अधिकारी से मन मुताबिक मदद मिलेगी। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के काम विशेष रूप से सफल होंगे। परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसला लें और व्यावहारिक रहें। इससे सभी कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी बेकार की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर ध्यान देंगे। रिश्तेदारों से चल रहा पुराना मतभेद भी दूर हो सकता है। सरकारी नौकरी में किसी क्लाइंट के कारण परेशानी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- कोशिशों से ज्यादातर काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे होंगे। परिवार का साथ और अनुकूल समय आत्मविश्वास बढ़ाएगा। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। महिला कारोबारी बिजनेस पर खास ध्यान दें। व्यस्त दिनचर्या से परिवार के लिए समय निकालने पर सभी को खुशी मिलेगी। घर का माहौल भी खुशनुमा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला | भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- इनकम के नए रास्ते बनेंगे। घर के बुजुर्गों का प्यार और आशीर्वाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखेगा। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। पैसों का लेनदेन न करें। दोस्त की मदद से बिजनेस का अटका प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बुजुर्गों के सहयोग और आशीर्वाद से घर में सकारात्मक माहौल रहेगा। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग- धूमल | भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- बच्चों के भविष्य से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। हिम्मत और साहस से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर लेंगे। कारोबार की सभी गतिविधियां अपनी देखरेख में करवाएं। स्टाफ या कर्मचारियों के भरोसे रहना नुकसान पहुंचा सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से मुलाकात होने पर पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। गलत खानपान से गैस, बदहजमी और पेट दर्द हो सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई | भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- कोई काम मन मुताबिक होने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी से वादा किया है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की योजना बना रहे हैं तो फैसला सही साबित हो सकता है। बिजनेस के लिए समय अच्छा है, लेकिन प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता और नजदीकी बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। पैसों के लेनदेन में सावधानी रखें।

भाग्यशाली रंग- नारंगी | भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-31 जुलाई 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार।

विक्रम संवतः 2083

शक संवतः 1948

माह – श्रावण।

पक्ष – कृष्ण।

तिथि: द्वितीया रात्रि 10:31 बजे तक उपरांत तृतीया रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 06:38 बजे तक मकर उपरांत कुम्भ राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: धनिष्ठा नक्षत्र शाम 07:26 बजे तक उपरांत शतभिषा रहेगा।

योगः सौभाग्य रात्रि 11:54 बजे तक उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:58 बजे से 12:52 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:43 बजे

सूर्यास्तः सायं 07:07 बजे

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: पंचक।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: प्रात: 06:38 बजे से प्रारम्भ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor