आपके सितारेः बुधवार, 16 जुलाई 2025 का राशिफल
16 जुलाई 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 16 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।
मेष – कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों के साथ-साथ किसी पुराने प्रोजेक्ट की सफलता आर्थिक लाभ दे सकती है। यात्रा से सामान्य लाभ होगा, विशेषकर व्यापारिक संदर्भ में। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद कानूनी पेचीदगी बढ़ा सकता है। व्यवहार संयमित रखें। संध्या के बाद योजना से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ – कार्यस्थल पर अधिकारी या सहयोगी से मतभेद संभव है, परंतु कौशल और अनुभव से स्थिति संभल जाएगी। व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रह सकती है, निवेश सोच-समझकर करें। गृहस्थ जीवन में सुख-सुविधाओं हेतु खर्च होगा, कोई नई वस्तु खरीदने का योग भी है। वित्तीय दृष्टि से शुभ व्यय की संभावना है जो दीर्घकालिक लाभ देगा।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन – आर्थिक स्थिति थोड़ी असंतुलित हो सकती है। परिजनों से बिछोह या मनमुटाव से मानसिक तनाव रह सकता है, जो कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है। राजनैतिक या प्रशासनिक कार्यों में रुकावटें रहेंगी। अपराह्न के बाद नवनिर्माण कार्य या निवेश की योजना बन सकती है। सत्कर्मों के फलस्वरूप आर्थिक संतुलन लौटेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
कर्क – जीवनसाथी और साझेदारों से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा, जिससे व्यावसायिक निर्णय मजबूत होंगे। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कार्यभार अधिक होने से शारीरिक थकान रहेगी, किंतु आर्थिक रूप से दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये अवसर उभर सकते हैं, जिन पर तत्काल कार्य करें।
भाग्यशाली रंग – जामुनी | भाग्यशाली अंक – 4
सिंह – समाज में छवि मजबूत होगी, जिससे भविष्य में व्यावसायिक लाभ हो सकता है। कार्यों में सजगता जरूरी है, विशेषकर यदि पदोन्नति की राह पर हों। विरोध और बाधाओं के बावजूद लक्ष्य प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े लोग किसी विशेष डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। निवेश निर्णय सोच-विचार के बाद लें।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या – आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, साथ ही राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। पद, प्रतिष्ठा और उत्तरदायित्वों में वृद्धि संभव है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा लेकिन वह सकारात्मक दिशा में जाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात से व्यावसायिक साझेदारी या आर्थिक सुझाव मिल सकता है। सामाजिक आयोजन में भागीदारी लाभदायक होगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला – व्यापार में विशेष लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग आर्थिक निर्णयों में सहायक रहेगा। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विशेषकर कला, सौंदर्य या परामर्श क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए। रात्रि में किसी मूल्यवान वस्तु की हानि या चोरी का योग है — सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक – ऑफिस में अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिससे सहकर्मियों में असंतोष हो सकता है। परंतु संयम और कार्यशैली से स्थिति सकारात्मक बनी रहेगी। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी, और लंबे समय से रुका हुआ भुगतान मिल सकता है। संध्या का समय धार्मिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु – पारिवारिक वातावरण में अशांति रह सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। परंतु शांति और विनम्रता से स्थितियाँ अनुकूल बनेंगी। व्यापारिक साझेदारियों में सतर्क रहें — कोई मित्र आर्थिक रूप से सहायता कर सकता है। वित्तीय निर्णयों में जल्दबाज़ी से बचें।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर – परिवार में किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से मानसिक असंतुलन रह सकता है। कार्यस्थल पर प्रदर्शन सराहा जाएगा, लेकिन मानसिक तनाव के कारण गलती की संभावना रहेगी, सतर्क रहें। किसी मित्र की निवेश योजना से प्रभावित होकर कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। खर्चों पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ – आर्थिक दृष्टि से बड़ी सफलता मिल सकती है। अचानक बड़ी रकम प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में कोई प्रमोशन या बोनस मिलने के योग बन सकते हैं। दांपत्य जीवन में पिछले कुछ दिनों से चला आ रहा तनाव अब समाप्त होगा। रात्रि में घूमने-फिरने से मनोबल बढ़ेगा। निवेश के लिए शुभ दिन है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन – संतान पक्ष से प्रसन्नता मिलेगी और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त होगी। यंग प्रोफेशनल्स के लिए दिन बहुत ही अनुकूल है – प्रतिभा दिखाने के अवसर मिलेंगे। व्यापार में बदलाव या विस्तार की योजना लाभदायक रहेगी। किसी सीनियर या गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों पर खर्च मानसिक शांति देगा। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
Bottom of Form
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788
-17 जुलाई 2025 का पंचांग-
वारः गुरुवार।
विक्रम संवतः 2082।
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: श्रावण मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: सप्तमी शाम 07:08 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: कल तड़के 03:39 बजे तक मीन, उपरांत मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र कल तड़के 03:39 बजे तक तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
योगः अतिगंड प्रात: 09:29 बजे तक, तत्पश्चात सुकर्मा योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:57 बजे से मध्याह्न 12:52 बजे तक।
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:35 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:14 बजे।
राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कालाष्टमी, मासिक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः प्रात: 08:07 बजे तक।
पंचकः चल रहे है।
मूल: चल रहे है।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।