आपके सितारे: गुरुवार 04 जून, 2026 का राशिफल, 05 जून, 2026 का पंचांग

04 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 05 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 4, 2026 - 00:51
 0
आपके सितारे: गुरुवार 04 जून, 2026 का राशिफल, 05 जून, 2026 का पंचांग

राशिफल गुरुवार 04 जून 2026 


मेष :- आज आपके अंदर कुछ नया करने की इच्छा प्रबल रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों और योजनाओं को महत्व मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नए संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में लाभ देंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। माता-पिता का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल      भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- आज का दिन आपके लिए स्थिरता और संतुलन लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ की संभावना है। निवेश से जुड़े मामलों में सकारात्मक समाचार मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंधों में विश्वास और मजबूती आएगी।स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैगनी 
भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन-  आज बुध और बृहस्पति के प्रभाव से आपकी सोच और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। व्यापारियों को नए सौदे मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में गलतफहमियां दूर होंगी।विद्यार्थियों के लिए सफलता और उपलब्धियों मिलेंगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी 
भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- आज आप अपने परिवार और रिश्तों को अधिक महत्व देंगे। घर के किसी सदस्य की सफलता से खुशी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य के मामले में मानसिक तनाव से बचने की कोशिश करें।

भाग्यशाली रंग- भूरा 
भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- आज आपकी नेतृत्व क्षमता लोगों को प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना होगी। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आय में वृद्धि के योग बन सकते हैं। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और उत्साह बना रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

भाग्यशाली रंग- लाल 
भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- आज आप अपने कार्यों को पूरी लगन से पूरा करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा और घर का वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ भावनात्मक बातचीत हो सकती है जो रिश्ते को मजबूत बनाएगी। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान दें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा 
भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- करियर और कारोबार पर आपका नियंत्रण बढ़ेगा.  आज आपका संतुलित दृष्टिकोण आपको हर परिस्थिति में सफल बनाएगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का साथ मिलेगा। किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कला, संगीत और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर 
भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- आज आप अपने लक्ष्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करेंगे। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन आप अपनी मेहनत और बुद्धिमानी से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना आवश्यक होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी रहेंगी। स्वास्थ्य के लिए तनाव से बचना जरूरी होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- बादामी 
भाग्यशाली अंक-6

धनु :- आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। आज आपके लिए नई संभावनाओं के द्वार खुल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। नौकरी में उन्नति और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में विश्वास और समझ बढ़ेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला

भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- आज आप अपने काम को लेकर पूरी तरह सतर्क रहेंगे। आज आपकी मेहनत और लगन आपको सफलता दिला सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी और बचत बढ़ाने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम जीवन में रिश्तों को अधिक समय देने की आवश्यकता होगी। दाम्पत्य जीवन में एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखेंगे।

भाग्यशाली रंग- धूमल
भाग्यशाली अंक- 10

कुम्भ :- आज आपके नए विचार लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। प्रेम जीवन में संवाद और समझ रिश्तों को मजबूत बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने से सम्मान बढ़ सकता है।

भाग्यशाली रंग- कत्थई

भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- आज आप अपने अंदर की भावनाओं को गहराई से महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में धीरे-धीरे प्रगति होगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखना आवश्यक होगा। परिवार आपका भावनात्मक सहारा बनेगा। प्रेम जीवन में निकटता और विश्वास बढ़ेगा। ध्यान, योग और आध्यात्मिक गतिविधियां मानसिक शांति प्रदान करेंगी।आर्थिक मामलों में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- नारंगी 
भाग्यशाली अंक- 12

 प्रेषक 
 दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित 
 9893118788

 05 जून 2026 का पंचांगः 

 वारः शुक्रवार 

विक्रम संवतः 2083 

शक संवतः1948 

माह - ज्येष्ठ (अधिक )
पक्ष - कृष्ण 

तिथि: पंचमी अर्द्धरात्रि 01:20 बजे तक उपरांत षष्ठी रहेगी।

चंद्र राशि: दिनरात मकर राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: श्रवण नक्षत्र कल प्रात: 06:03 बजे तक तत्पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

योगः ब्रह्म प्रात: 09:43 बजे तक उपरांत इंद्र योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:49 बजे से 12:44 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धियोग।

सूर्योदयः  प्रातः 05:25 बजे

सूर्यास्तः  सायं 7:09 बजे

राहूकालः प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।   
   
तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: विश्व पर्यावरण दिवस।

पंचक: कोई नहीं है ।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है ।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में