आपके सितारेः रविवार, 07 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 08 जून 2026 का पंचांग

07 जून, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 08 जून, 2026 का पंचांग भी।

Jun 6, 2026 - 22:24
 0
आपके सितारेः रविवार, 07 जून 2026 का राशिफल और सोमवार, 08 जून 2026 का पंचांग

मेष :- अचानक आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। करियर के क्षेत्र में कार्यों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लंबित परियोजनाएं पूरी होंगी। व्यापार में विस्तार की योजनाएं सफल रहेंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और साथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन अत्यधिक कार्यभार के कारण तनाव से बचना आवश्यक है। तनाव के कारण सिरदर्द या नींद की कमी की समस्या हो सकती है।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ | भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- करियर के क्षेत्र में अत्यधिक कार्यभार रहने से मानसिक दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार में कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में छोटी-मोटी बहस की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें, विशेषकर खान-पान पर ध्यान दें। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, जिससे अनावश्यक विवादों से बचा जा सके।

भाग्यशाली रंग- बादामी | भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- हर कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। करियर में पदोन्नति या किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने की संभावना है। व्यापार में नए सौदे लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में साथी के साथ किसी यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रियता बनी रहेगी। आत्मविश्वास के साथ किए गए कार्य बेहतर परिणाम देंगे।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- करियर में सहकर्मियों से मतभेद होने की संभावना है, इसलिए वाद-विवाद से बचें। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचना उचित रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं को समझने का प्रयास करें, गलतफहमियां दूर होंगी। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है तथा वाहन सावधानी से चलाएं। धैर्य बनाए रखें और नकारात्मक विचारों को मन में स्थान न दें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- करियर में नई साझेदारी या व्यापारिक सौदों के संकेत हैं। व्यापार में लाभ होगा, लेकिन प्रतिस्पर्धियों से सतर्क रहना आवश्यक है। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे संबंध और मजबूत होंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए नियमित व्यायाम और संतुलित आहार पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभकारी रहेगी।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- करियर में कठिन कार्यों को सरलता से पूरा कर लेने से अधिकारियों की नजर में छवि बेहतर होगी। व्यापार में पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में बातचीत के माध्यम से समस्याओं का समाधान निकलेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए योग और ध्यान लाभकारी रहेंगे। कार्यों के प्रति सजगता अधूरे कार्यों को समय पर पूरा कराने में सहायक होगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा | भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- करियर में नई रचनात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा, जिससे कार्यों में निखार आएगा। व्यापार में नए विचार लाभदायक साबित होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम और सौहार्द का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट संबंधी छोटी समस्या हो सकती है, इसलिए सात्विक भोजन ग्रहण करें। बजट का ध्यान रखें और अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- जरीम कलर | भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कार्यक्षेत्र पर पूरा ध्यान देना कठिन हो सकता है। व्यापार में सावधानी बरतें और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम संबंधों में परिवार और साथी के बीच तालमेल बैठाने में कुछ कठिनाई आ सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। धैर्य और शांति के साथ समस्याओं का समाधान संभव होगा। ध्यान और प्रार्थना मानसिक शांति प्रदान करेंगे।

भाग्यशाली रंग- लाल | भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- लक्ष्यों की प्राप्ति में सफलता मिलेगी। करियर में मेहनत की सराहना होगी और नई उपलब्धियां प्राप्त होंगी। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। प्रेम संबंधों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा ऊर्जा से भरपूर महसूस होगा। नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन अत्यंत शुभ है।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर | भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। करियर में धन लाभ के अवसर मिलेंगे, हालांकि खर्चों में भी वृद्धि हो सकती है। व्यापार में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंखों या गले से संबंधित छोटी समस्या हो सकती है। धन संबंधी लेन-देन में सावधानी बरतें और किसी को उधार देने से बचें। लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास जारी रखें।

भाग्यशाली रंग- मटमैला | भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- करियर में नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे चुनौतीपूर्ण कार्यों को आत्मविश्वास के साथ पूरा किया जा सकेगा। व्यापार में विस्तार की नई संभावनाओं पर विचार होगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा सकारात्मक विचारों का प्रभाव बना रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सलाह को महत्व मिलेगा। आत्मविकास के लिए समय अनुकूल है।

भाग्यशाली रंग- नीला | भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- करियर में कार्य का दबाव बढ़ सकता है और कुछ अनावश्यक खर्च सामने आ सकते हैं। व्यापार में सावधानी बरतें तथा किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। प्रेम संबंधों में दूरी की स्थिति बन सकती है, इसलिए संवाद बनाए रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें और पर्याप्त नींद लें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें तथा ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि मन को शांति प्रदान करेगी।

भाग्यशाली रंग- धानी | भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-08 जून 2026 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतःः 2083

शक संवतःः 1948

माहः ज्येष्ठ (अधिक)।

पक्षः कृष्ण।

तिथिः अष्टमी अर्द्धरात्रि 03:23 बजे तक, उपरांत नवमी रहेगी।

चंद्र राशिः अर्द्धरात्रि 03:36 बजे तक कुम्भ, उपरांत मीन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः शतभिषा नक्षत्र प्रातः 09:09 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

योगः विषकुम्भ प्रातः 09:28 बजे तक, उपरांत प्रीति योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:50 बजे से 12:45 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः कोई नहीं है।

सूर्योदयः प्रातः 05:25 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:11 बजे।

राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः अधिक कालाष्टमी, अधिक मासिक कृष्णजन्माष्टमी, पंचक।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः चल रहे हैं।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः पूर्व दिशा में।

Top of Form

Bottom of Form

Top of Form

Bottom of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor