आपके सितारेः रविवार, 29 जून 2025 का राशिफल

29 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 30 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 28, 2025 - 22:37
 0
आपके सितारेः रविवार, 29 जून 2025 का राशिफल

मेष :- आत्मविश्वास और जोश से भरा दिन। कमाई में वृद्धि होगी, पसंदीदा चीजों की खरीदारी पर दिल खोलकर खर्च होगा जिससे दिन रोमांचक रहेगा। परिवार के लोगों से तालमेल बना रहेगा। व्यापार में अधिक मेहनत करनी होगी। जीवन में नई शुरुआत करना अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ | भाग्यशाली अंक – 1

वृषभ :- निजी और व्यावसायिक जीवन के बीच संतुलन बना रहेगा। काम के साथ परिवार में भी संतुलन बना रहेगा। सेहत से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज करना कष्टकारी हो सकता है। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 2

मिथुन :- कार्यस्थल पर सहकर्मियों के काम पर ध्यान देना आवश्यक होगा। कनिष्ठों की लापरवाही से परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक राहत मिलेगी। मां से किसी बात पर मतभेद हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6

कर्क :- व्यवसाय संबंधी योजनाएं गति पकड़ेंगी, धन लाभ संभव। चिंताजनक कार्य की समस्या दूर होगी। किसी को उधार देने से बचना होगा। पिता से लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 9

सिंह :- पारिवारिक जीवन में बच्चों की शिक्षा व करियर को लेकर चिंता रहेगी। आपसी सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक होगा। बड़ों से सहयोग मिलेगा। किसी सदस्य की उपलब्धि से हर्ष होगा। जीवनसाथी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या :- स्वास्थ्य में गिरावट संभव। जीवनसाथी से तालमेल लाभकारी रहेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल कार्य न मिलने से चिड़चिड़ापन रह सकता है। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देना आवश्यक। मेहनत के बावजूद अपेक्षित लाभ न मिलने से मानसिक कष्ट संभव।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 6

तुला :- अधूरी चाहत पूर्ण होने की संभावना। घर की व्यवस्था और सजावट में धन खर्च संभव। मित्रों से सहयोग मिलेगा। शाम मनोरंजनपूर्ण रहेगी। भाई-बहनों से सहयोग प्राप्त होगा। परिश्रम के पश्चात सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – जरिम | भाग्यशाली अंक – 6

वृश्चिक :- संतान के करियर से जुड़ी समस्या में राहत मिलेगी। लाभकारी यात्रा संभव। मित्रों से सहयोग व नए संपर्क बनेंगे। अधूरे कार्यों को समय पर पूरा करना आवश्यक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 9

धनु :- इच्छानुसार कार्य मिलने से प्रसन्नता। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद सुलझ सकते हैं। लेन-देन में सतर्कता आवश्यक। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, निजी विषयों को साझा न करना हितकर रहेगा।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 3

मकर :- लंबित कार्यों को पूर्ण करने पर ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में दबाव का सामना हो सकता है। योजनाबद्ध ढंग से कार्य करना होगा, एकसाथ कई कार्यों में उलझने से तनाव बढ़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – मटमैला | भाग्यशाली अंक – 8

कुम्भ :- कार्यस्थल पर कुछ नया सीखने का अवसर मिलेगा। आत्मविश्वास व प्रभाव में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। माता-पिता से स्नेह व सहयोग मिलेगा। घर में सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदी जा सकती हैं।
भाग्यशाली रंग – नीला | भाग्यशाली अंक – 7

मीन :- वरिष्ठों से तालमेल बनाकर चलने से लाभ मिलेगा। चिंता का समाधान संभव। सेहत में सुधार होगा। अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। किसी निकट संबंधी से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। छोटी यात्रा का योग बनेगा।
भाग्यशाली रंग – धानी | भाग्यशाली अंक – 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788

-30 जून 2025 का पंचांग-

वारः सोमवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: पंचमी प्रात: 09:23 बजे तक, तत्पश्चात षष्ठी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: सिंह राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मघा नक्षत्र प्रात: 07:20 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः सिद्धि शाम 05:21 बजे तक, तत्पश्चात व्यतिपात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:28 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: स्कन्द षष्ठी।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: प्रात: 07:20 बजे पर समाप्त।

दिशाशूल: पूर्व दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor