आपके सितारेः सोमवार, 30 जून 2025 का राशिफल

30 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 01 जुलाई, 2025 का पंचांग भी।

Jun 29, 2025 - 22:48
 0
आपके सितारेः सोमवार, 30 जून 2025 का राशिफल

मेष – पारिवारिक कार्यों में घर के बड़ों का सहयोग रहेगा, कार्यों की सराहना होगी। अचानक धन लाभ का योग बन रहा है। कामकाज में तेजी आएगी। माता से मधुर संबंध बने रहेंगे। सुख-विलास की वस्तुएं प्राप्त होंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – दिन व्यस्तताओं से भरा रहेगा। अप्रत्याशित लाभ की संभावना है। महिला सगे-संबंधियों से लाभ और सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति का योग है। यात्रा के संकेत हैं। कला और छुपी प्रतिभा उजागर होगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – प्रॉपर्टी लेन-देन से लाभ हो सकता है। कानूनी मामलों में बातचीत से हल निकल सकता है। वाणी पर संयम रखना आवश्यक रहेगा। बच्चों की शिक्षा और घरेलू व्यवस्थाओं पर ध्यान देने की जरूरत है।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मित्रों व संबंधियों से सहयोग और उपहार प्राप्त होंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। नया कार्य प्रारंभ करने का योग है। भौतिक सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – नौकरी व कामकाज में मिला-जुला दिन रहेगा। अति उत्साह में किया गया कार्य नुकसानदेह हो सकता है। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा, परंतु व्यावहारिकता आवश्यक रहेगी।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा। आर्थिक मामलों में दिन मिश्रित रहेगा। अनचाहे खर्च से परेशानी हो सकती है। बुद्धिमानी और चतुराई से कार्य करना होगा। शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। पिता की ओर से लाभ प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3

तुला – पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। घर में किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। किसी मित्र का आगमन संभव है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बनी रहेगी। वाहन और स्वास्थ्य पर खर्च हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम और तालमेल रहेगा। नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से आर्थिक लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6

धनु – विदेश से संबंधित कार्यों में लाभ का योग है। परिवार के साथ मनोरंजन का समय मिलेगा। आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। बड़े भाई से लाभ संभव है। दोपहर बाद अनचाहे खर्च होंगे।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7

मकर – पिता के सहयोग से लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलिंग से लाभ मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग रहेगा। अनावश्यक खर्च की संभावना रहेगी।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – बच्चों पर ध्यान देना आवश्यक है। अचानक लाभ के योग हैं। मित्र मदद कर सकते हैं। शोध या चिंतन में मन लगेगा। धर्म व अध्यात्म की ओर रुझान बढ़ेगा। शुभ कार्यों में धन खर्च होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18

मीन – किसी मित्र या अनुभवी व्यक्ति के सुझाव से लाभ मिलेगा। दोस्तों और पड़ोसियों से फायदा हो सकता है। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। घर में सुख-साधनों की वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा | - मोबाइलः 9893118788

Bottom of Form

-01 जुलाई 2025 का पंचांग-

वारः मंगलवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: षष्ठी प्रात: 10:20 बजे तक, तत्पश्चात सप्तमी तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: अपराह्न 03:24 बजे तक सिंह, तत्पश्चात कन्या राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 08:54 बजे तक, तत्पश्चात पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।

योगः व्यतिपात शाम 05:19 बजे तक, तत्पश्चात वरियान योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:55 बजे से मध्याह्न 12:50 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: रवि योग,त्रिपुष्कर योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:29 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।  

तीज त्योहार: कोई नहीं है।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor