आपके सितारेः बुधवार, 25 जून 2025 का राशिफल

25 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 जून, 2025 का पंचांग भी।

Jun 24, 2025 - 22:37
 0
आपके सितारेः बुधवार, 25 जून 2025 का राशिफल

मेष – बिजनेस में कोई नई योजना की शुरुआत लाभदायक रहेगी। इनकम बढ़ाने के सोर्स पर पूरा ध्यान केंद्रित रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ संभव है। पारिवारिक समस्याओं को मिल बैठकर सुलझाने का प्रयास होगा। कोई लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल, भाग्यशाली अंक – 8

वृषभ – कामों के प्रति सावधानी जरूरी है। साख व सम्मान में वृद्धि प्रसन्नता का कारण बनेगी। प्रेम जीवन वालों के लिए बेहतर समय रहेगा। किसी प्रतियोगिता के परिणाम सामने आ सकते हैं। नौकरी के कारण यात्रा संभव है।
भाग्यशाली रंग – बैंगनी, भाग्यशाली अंक – 5

मिथुन – मान-सम्मान में वृद्धि संतोष देगी। बुद्धि और विवेक से लिए गए निर्णय लाभकारी रहेंगे। कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। घर के रिनोवेशन की शुरुआत हो सकती है। बैंकिंग सेक्टर में कार्यरत लोग किसी स्कीम में धन निवेश करेंगे।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी, भाग्यशाली अंक – 1

कर्क – बिजनेस में सफलता मिलने से पार्टी आयोजन का विचार बन सकता है। कार्यों में दूसरों पर निर्भर न रहें। राजनीति में सक्रिय लोगों को पुरस्कार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी से जुड़ी परेशानी दूर हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – भूरा, भाग्यशाली अंक – 2

सिंह – पारिवारिक रिश्तों में तनाव समाप्त होगा। अनुभवों का लाभ मिलेगा। कानूनी मामले सुलझ सकते हैं। नए प्रयास सफलता देंगे। किसी विरोधी की बातों में आने से बचाव आवश्यक है। नकारात्मक विचारों से दूरी रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 5

कन्या – सहयोग की भावना बनी रहेगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। इनकम बढ़ाने के नए स्रोत मिलेंगे। नया मकान खरीदने की योजना बन सकती है। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। अनेक कार्यों के एकसाथ आने से व्यस्तता रहेगी।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा, भाग्यशाली अंक – 3

तुला – संतान कोई फरमाइश रख सकती है, जिसे पूरा किया जाएगा। मन में उलझन बनी रह सकती है। खर्चे बढ़ने से चिंता संभव है। आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च अधिक होगा। जीवनसाथी को नई नौकरी मिल सकती है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक – 7

वृश्चिक – करियर में सकारात्मक उछाल मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता संभव है। बिजनेस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। धन को लेकर योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। कर्ज चुकाने की दिशा में प्रगति होगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 6

धनु – कार्य संबंधी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मनोरंजन कार्यक्रम में भागीदारी संभव है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा, अन्यथा कोई बात दूसरों को बुरी लग सकती है। भले इरादों को लोग स्वार्थ समझ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला, भाग्यशाली अंक – 7

मकर – धन-संपत्ति में वृद्धि प्रसन्नता का कारण बनेगी। जीवनसाथी की कोई बात मन को कचोट सकती है। संतान की ओर से सरप्राइज संभव है। नई नौकरी के लिए बुलावा आ सकता है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा।
भाग्यशाली रंग – धूमल, भाग्यशाली अंक – 10

कुम्भ – सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी डीलिंग में बड़ी डील फाइनल हो सकती है। प्रेम जीवन में साथी से इजहार करने का अवसर मिलेगा। कानूनी मामले के समाधान का प्रयास होगा।
भाग्यशाली रंग – कत्थई, भाग्यशाली अंक – 18

मीन – संतान से किसी विषय पर वाद-विवाद संभव है, भावनाओं का सम्मान करना होगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें। कोई रुका कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग – नारंगी, भाग्यशाली अंक – 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। | मोबाइलः 9893118788

-26 जून 2025 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह/पक्ष: आषाढ़ मास-शुक्ल पक्ष।

तिथि: प्रतिपदा अपराह्न 01:24 बजे तक, तत्पश्चात द्वितीया तिथि रहेगी।

चंद्र राशि: अर्द्धरात्रि 01:39 बजे तक, मिथुन तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: आर्द्रा नक्षत्र प्रात: 08:46 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः ध्रुव रात्रि 11:40 बजे तक, तत्पश्चात व्याघात योग रहेगा।

अभिजित मुहूर्तः पूर्वाह्न 11:54 बजे से मध्याह्न 12:49 बजे तक।

दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।

सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।  

तीज त्योहार: आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारम्भ, चंद्र दर्शन।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

दिशाशूल: दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor