आपके सितारेः मंगलवार, 24 जून 2025 का राशिफल
24 जून 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 जून, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- बातों और व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी को सरप्राइज मिल सकता है। काम को लेकर तनाव होने पर पिता या पितातुल्य लोगों से सलाह लेना लाभदायक रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, परीक्षा के अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल | भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- सोच-समझकर ही कोई भी जोखिम लें, वरना मुश्किलें बढ़ सकती हैं। विनम्रता बरतने से कार्यों में सफलता मिलेगी। निवेश से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। बिना बहसबाजी के सरकारी काम निकलवाने का प्रयास करें। विदेश यात्रा का योग है। योजनाओं के पूर्ण होने से संतोष और प्रसन्नता बनी रहेगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी | भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- कार्यस्थल पर कोई पुरानी गलती सामने आ सकती है, लेकिन आत्मविश्वास से निपट सकेंगे। कोई जरूरी कार्य पूर्ण होने से प्रसन्नता मिलेगी। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सकारात्मक सोच और सक्रियता से लाभ के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी | भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- जिम्मेदारी निभाने में नेतृत्व की क्षमता उजागर होगी। दिनचर्या में अनावश्यक परिवर्तन से बचें। किसी कानूनी मामले को टालना भारी पड़ सकता है। संतान से जुड़ी अपेक्षा पूरी न होने से मन व्यथित हो सकता है। पढ़ाई में आ रही समस्याओं का समाधान शिक्षकों से बातचीत से निकल सकता है।
भाग्यशाली रंग – भूरा | भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सरकारी कार्यों में गंभीरता से कार्य पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित रखने से लाभ मिलेगा। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करना फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल | भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- सेवा क्षेत्र से जुड़ा कार्य करने का अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर दिन बेहतर रहेगा। ननिहाल पक्ष से धन लाभ की संभावना है। पूर्व में की गई बचत लाभदायक सिद्ध होगी। बच्चों से टकराव हो सकता है, धैर्य रखें। पुरानी गलतियों के उजागर होने से थोड़ी निराशा संभव है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा | भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- किसी गलत योजना में पैसा लगाने से नुकसान संभव है। उधार दिए धन की वापसी कठिन हो सकती है। सहकर्मी और मित्र साथ देंगे। सामूहिक प्रयासों से उद्देश्य पूर्ण होंगे। लंबे समय बाद किसी पुराने या नए मित्र से भेंट हो सकती है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम | भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- पूरे उत्साह के साथ लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश होगी। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। सहकर्मियों का सहयोग रहेगा। कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं। दूसरों के कार्यों में अधिक ध्यान देने से बचें।
भाग्यशाली रंग – बादामी | भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- कारोबार में छिपे विरोधियों से सतर्क रहें। सूझबूझ से विरोधी पीछे हटेंगे। जीवनसाथी संग लंबी दूरी की यात्रा संभव है। कोई सरप्राइज संबंधों में मधुरता लाएगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, कार्यभार अधिक रहेगा।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला | भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- किसी विशेष मेहमान के आगमन से घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी रहेगी। वरिष्ठों का सम्मान करना आवश्यक रहेगा। कुछ अहम कार्यों में भागीदारी रहेगी। बच्चों से बहस से तनाव संभव है। निवेश संबंधी फैसले सोच-समझकर लें।
भाग्यशाली रंग – धूमल | भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- सामाजिक क्षेत्र के लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में भागीदारी संभव है। आर्थिक मामलों में परेशानी आ सकती है। पहले लिया उधार लौटाने का दबाव बन सकता है। पूजा-पाठ में सक्रियता रहेगी। किसी पारिवारिक सदस्य की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग – कत्थई | भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। नई जान-पहचान बनेगी। कार्यस्थल पर व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे। छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर आगे बढ़ना हित में रहेगा। शब्दों पर संयम आवश्यक है। मेहनत और प्रदर्शन से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – नारंगी | भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-25 जून 2025 का पंचांग-
वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: आषाढ़ मास-कृष्ण पक्ष।
तिथि: अमावस्या शाम 04:00 बजे तक, तत्पश्चात प्रतिपदा तिथि रहेगी।
चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र प्रात: 10:40 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।
योगः गण्ड प्रात: 06:00 बजे तक, तत्पश्चात वृद्धि अर्द्धरात्रि 02:39 बजे तक, तत्पश्चात ध्रुव योग रहेगा।
अभिजित मुहूर्तः कोई नहीं है
दुष्ट मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 05:27 बजे।
सूर्यास्तः सायं 07:16 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: दर्श अमावस्या, आषाढ़ अमावस्या।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
पंचकः कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।