आपके सितारेः रविवार, 22 मार्च 2026 का राशिफल
22 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 23 मार्च, 2026 का पंचांग भी।
मेष :- आज का दिन आनंद और उल्लास से भरा हुआ होगा. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. किए गए हर काम में सफलता मिलेगी. नौकरी में नए काम की शुरुआत हो सकती है. कोई नया टारगेट मिल सकता है. घर का वातावरण खुशी का रहेगा. महिलाओं को मायके से लाभ हो सकता है और अच्छे समाचार मिल सकते हैं. आर्थिक लाभ होने की संभावना है.
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- सावधान रहने की सलाह दी जाती है. अचानक होने वाली घटनाओं से चिंता बनी रहेगी. कार्यस्थल पर दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें. स्वास्थ्य खराब होने और आंखों में दर्द की आशंका है. स्वजनों एवं परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा खर्च अधिक रहेगा और ज्यादा परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी.
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- परिवार में खुशी और आनंद का माहौल रहेगा. नौकरी या व्यापार में लाभ का समाचार मिलेगा. उच्च अधिकारी कार्य की प्रशंसा करेंगे. व्यापार में नए ग्राहक लाभ बढ़ा सकते हैं. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. मित्रों से विशेष लाभ होगा. आय वृद्धि की संभावना है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- व्यापार में लाभ होगा तथा लंबे समय से अटका काम पूरा होने से मन को शांति मिलेगी. परिवार में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा. सरकारी कामों में लाभ प्राप्त होगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक लाभ की संभावना है. सभी काम बेहतरीन तरीके से पूरे होंगे. परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है.
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- दिन आलस्य तथा थकान में बीतेगा. आलस्य के चलते कार्यस्थल पर आत्मविश्वास कमजोर रहेगा. किसी भी नए काम में दिलचस्पी नहीं रहेगी. स्वभाव में उग्रता के कारण विवाद की आशंका रहेगी. पेट दर्द से परेशानी हो सकती है. सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी. वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें.
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- मन का संयम आज का मंत्र रहेगा, क्योंकि स्वभाव की उग्रता के कारण मनमुटाव की संभावना है. जीवनसाथी की भावना का सम्मान करने से विवाद टलेंगे. व्यापार में भागीदार से विवाद से बचना होगा. गुप्त शत्रु बाधा उत्पन्न कर सकते हैं, सतर्क रहें. नए काम की शुरुआत स्थगित रखें. अत्यधिक खर्च होगा. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- किसी खास मित्र का साथ आनंद देगा. नए वस्त्र या आभूषण खरीदने का अवसर मिलेगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान प्राप्त होगा. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. परिवार में भाइयों या बहनों के साथ चल रहा विवाद दूर होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे.
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- कुछ आकस्मिक घटनाएं घटेंगी. पूर्व निर्धारित मुलाकात रद्द होने से हताशा और क्रोध रहेगा. अवसर हाथ से निकलते नजर आएंगे. परिवार के सदस्यों के साथ विवाद हो सकता है. ननिहाल पक्ष से समाचार मिलने से चिंता बढ़ेगी. विरोधियों से सतर्क रहें. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा.
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- हाथ में लिए कार्य में असफलता से हताशा होगी. संतान की शिक्षा या स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा टालना लाभदायक रहेगा. पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. भारी भोजन से बचें और संतुलित आहार लें. मन में काल्पनिक विचार आएंगे. साहित्य और कला में रुचि बढ़ेगी. क्रोध पर नियंत्रण रखें. प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है.
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- व्यापार में नुकसान की आशंका है. मन में चिंता बनी रहेगी. परिवार के सदस्यों के साथ अनबन से मन उदास रहेगा. समय पर भोजन और नींद में कमी रहेगी. नए परिचितों से नुकसान हो सकता है. व्यर्थ धन खर्च होगा. दोपहर के बाद स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा, धैर्य के साथ कार्य करते रहें.
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- मन को राहत महसूस होगी. शारीरिक स्वस्थता से उत्साह बढ़ेगा. पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ मेल-मिलाप रहेगा. घर में मित्रों और स्नेहियों का आगमन आनंददायी होगा. घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा. जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर मिल सकता है. यात्रा में नुकसान की आशंका है, आवश्यक होने पर ही यात्रा करें.
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- क्रोध पर नियंत्रण रखकर मौन रहना बेहतर रहेगा, अन्यथा मनमुटाव की आशंका है. धन खर्च में संयम जरूरी है. अनावश्यक कार्यों में धन व्यय होगा, जिससे चिंता बढ़ेगी. आर्थिक मामलों और लेन-देन में सावधानी रखें. शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य मध्यम रहेगा.
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Bottom of Form
Top of Form
Top of Form
-23 मार्च 2026 का पंचांग-
वारः सोमवार
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह - पक्ष: चैत्र, शुक्ल।
तिथि: पंचमी शाम 06:38 बजे तक तत्पश्चात षष्ठी रहेगी।
चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: कृतिका नक्षत्र रात्रि 08:49 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योगः विषकुम्भ मध्याह्न 12:22 बजे तक उपरांत प्रीति योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: मध्याह्न 12:01 बजे से 12:50 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:19 बजे।
सूर्यास्तः सायं 06:31 बजे।
राहूकालः प्रातः 7:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: पंचम नवरात्रि देवी स्कन्दमाता पूजा, लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई।
विशेष दिवस: शहीद दिवस, भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव बलिदान दिवस।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।