आपके सितारेः मंगलवार, 24 मार्च 2026 का राशिफल

24 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 25 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 23, 2026 - 22:58
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 24 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- शाम के समय कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला सीखनी होगी, तभी गति बढ़ पाएगी। रात अपनों के साथ मुलाकात और मौज-मस्ती में बीतेगी। जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलता नजर आ रहा है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। नए अनुबंधों के माध्यम से पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शासन में सत्ता के साथ गठबंधन का फायदा दिखाई दे रहा है। रात के समय कुछ अप्रिय लोगों से मुलाकात के कारण अनावश्यक परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- कोई कीमती सामान चोरी होने का भय है। संतान को शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- चल-अचल संपत्ति में वृद्धि के लिए भरसक प्रयास होंगे। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राजकीय मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेश से व्यापार करने वालों को शुभ समाचार मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- व्यापार में किसी मित्र की सलाह से लाभ मिलेगा। वाणी की कोमलता नौकरी में तरक्की दिला सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता में विशेष सफलता के योग हैं। संतान के विवाह प्रस्ताव सामने आ सकते हैं। शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- रोजगार और व्यापार के प्रयासों में अल्पावधि सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे भविष्य की चिंता कम रहेगी। आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- परिवार के सभी सदस्यों के सुखों में वृद्धि होगी। पैसों की समस्या सुलझ सकती है। परिवार के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। पर्याप्त धन आने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जरूरतें पूरी होंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- कार्य क्षेत्र में उथल-पुथल हो सकती है। नौकरी में काम बढ़ेगा, लेकिन मेहनत और ईमानदारी से शाम तक कार्य पूरे हो जाएंगे। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। आलस्य त्यागकर रुके हुए कार्य पूरे करने होंगे।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- विरोधी भी प्रशंसा करेंगे। सरकार और सत्ता पक्ष से निकटता का लाभ मिलेगा। शाम से रात तक सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी मित्र से यादगार मुलाकात हो सकती है। परीक्षा में कड़ी मेहनत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के प्रयासों में भी सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए प्रयोग किए जा सकते हैं। शाम के समय किसी वाद-विवाद से दूर रहना उचित रहेगा, अन्यथा मामला कानूनी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- स्वास्थ्य और सुख में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए खान-पान पर ध्यान देना जरूरी है। संयम और समझदारी की कमी से किसी करीबी से मनमुटाव हो सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लेना उचित रहेगा। किसी समाचार से मन विचलित हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- दिन संतान और उनके कार्यों की चिंता में व्यतीत होगा। शाम के समय कीमती सामान चोरी होने की आशंका है, सावधानी आवश्यक है। देवर-भाभी से लेन-देन में सतर्कता रखें, अन्यथा रिश्तों में दरार आ सकती है। वैवाहिक जीवन की बाधाएं समाप्त होंगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-25 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः बुधवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - चैत्र।

पक्ष - शुक्ल।

तिथि: सप्तमी अपराह्न 01:50 बजे तक, तत्पश्चात अष्टमी रहेगी।

चंद्र राशि: मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: मृगशिरा नक्षत्र शाम 05:33 बजे तक, तत्पश्चात आर्द्रा नक्षत्र रहेगा।

योगः सौभाग्य कल तड़के 03:09 बजे तक, उपरांत शोभन योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:17 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:32 बजे।

राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

तीज त्योहार: सप्तम नवरात्रि, देवी कालरात्रि पूजा, चैत्र नवपद ओली प्रारम्भ।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः अपराह्न 01:50 बजे से अर्द्धरात्रि 12:47 बजे तक।

दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor