आपके सितारेः बुधवार, 25 मार्च 2026 का राशिफल

25 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 26 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 24, 2026 - 22:50
 0
आपके सितारेः बुधवार, 25 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- अत्यधिक धन खर्च की संभावना है, इसलिए संभलकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। किसी के साथ आर्थिक व्यवहार करते समय काफी सावधानी बरतें। सामान्य बातचीत वाद-विवाद में परिवर्तित न हो जाए, इसका ध्यान रखें। वाणी से मित्रों या पारिवारिक सदस्यों का मन दुःखी हो सकता है। तबीयत खराब होने की आशंका होने के कारण खान-पान का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1

वृषभ :- आज का दिन शुभफलदायक होगा। रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखर उठेगी। मन दुविधा से मुक्त होने के कारण हिम्मत से काम कर सकेंगे और उत्तरदायित्वों का अच्छी तरह निर्वाह कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। मौज-शौक की वस्तुएं और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन :- आज का दिन कष्टदायी होने से हर काम में सावधानी बरतें। कार्यस्थल पर किसी से विवाद आगे नुकसान पहुंचा सकता है। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें, ताकि बात न बिगड़े। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, विशेषकर आंखों में पीड़ा हो सकती है। आकस्मिक खर्च के लिए तैयार रहें। भाषा एवं व्यवहार में कठोरता न रखें।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कर्क :- आर्थिक आयोजनों और नए कार्य की शुरुआत करने के लिए दिन उत्तम है। व्यापार में लाभ, नौकरी में पदोन्नति और आय के नए स्रोत बढ़ने से आनंद और संतोष का अनुभव होगा। मित्र, पत्नी या पुत्र से शुभ समाचार मिलेगा। मांगलिक काम होंगे। यात्रा के योग हैं। अविवाहितों का रिश्ता पक्का हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए अनुकूल दिन है। उत्तम वैवाहिक सुख का आनंद उठा सकेंगे।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह :- काम में विलंब होगा। घर और ऑफिस में उत्तरदायित्व बढ़ जाएगा। काम बोझ लग सकता है। जीवन अधिक गंभीर होता हुआ प्रतीत होगा। व्यापार से जुड़े नए संबंधों में अभी कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। पिता के साथ मतभेद हो सकता है। अच्छे अवसर के आयोजन के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। मन को सकारात्मक विचारों से खुश रखने की कोशिश करें।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- शारीरिक सुस्ती और मानसिक थकान महसूस होगी। संतान के साथ अनबन या संघर्ष हो सकता है। ऑफिस में उच्च अधिकारी के साथ भी विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। धार्मिक प्रवृत्तियों के पीछे धन खर्च होगा। दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ भी पुराना कोई मतभेद फिर उभरकर सामने आ सकता है।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6

तुला :- अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। धार्मिक काम में पैसा खर्च होगा। आध्यात्मिक सफलता प्राप्ति के लिए समय उत्तम है। नए काम शुरू न करें। केवल पेंडिंग काम पूरा करने में ध्यान लगाना चाहिए। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधी तकलीफ बढ़ा सकते हैं। प्रेम जीवन में नकारात्मकता छायी रह सकती है।

भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक :- दैनिक काम में परिवर्तन हो सकेगा। पूरी तरह से मनोरंजन और मौज-मस्ती के मूड में रहना चाहेंगे। मित्रों और परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नए वस्त्र और वाहन खरीद सकेंगे। भागीदारी में लाभ प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन में आनंद के पल बिताए जा सकेंगे। प्रियजनों से मिलना होगा और आर्थिक लाभ की भी संभावना है।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

धनु :- आर्थिक लाभ की संभावना है। परिवार में सुख-शांति और आनंद व्याप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से खुशी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ननिहाल पक्ष से अच्छा समाचार मिलेगा। शत्रुओं और विरोधियों को परास्त कर सकेंगे। संयमित वाणी से अनर्थ होने से बचेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3

मकर :- दिन मिश्रित फलदायी साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएंगे। लेखन और साहित्य से संबंधित प्रवृत्तियों में सृजनात्मकता दिखाई देगी, फिर भी मन के किसी कोने में अस्वस्थता का अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और उदासी बनी रहेगी। कार्यस्थल पर काम करने की गति में कमी आएगी।

भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8

कुम्भ :- स्वभाव में प्रेम छलकेगा। इस कारण मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा। प्रेम जीवन में संतुष्टि के लिए प्रयास करते नजर आएंगे। धन कमाने की नई योजना बन सकती है। महिलाएं आभूषण, वस्त्र, सौंदर्य-प्रसाधन खरीदने में पैसा खर्च करेंगी। माता से लाभ होने की संभावना है। जमीन, मकान एवं वाहन आदि के सौदों में ध्यान रखना आवश्यक है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीन :- अति आवश्यक काम को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। कार्यस्थल पर पिछले कई दिनों से अधूरा पड़ा काम पूरा हो सकता है। रचनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक दृढ़ता एवं मानसिक स्थिरता के कारण काम सफल होंगे। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ निकटता बढ़ेगी।

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

Top of Form

Bottom of Form

-26 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः गुरुवार।

विक्रम संवतः 2082

शक संवतः 1947

माह - पक्षः चैत्र, शुक्ल पक्ष।

तिथिः अष्टमी प्रातः 11:48 बजे तक, तत्पश्चात नवमी रहेगी।

चंद्र राशिः मिथुन राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्रः आर्द्रा नक्षत्र शाम 04:19 बजे तक, तत्पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

योगः शोभन अर्द्धरात्रि 12:32 बजे तक, उपरांत अतिगंड योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्तः मध्याह्न 12:00 बजे से 12:49 बजे तक।

शुभ मुहूर्तः सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदयः प्रातः 06:16 बजे।

सूर्यास्तः सायं 06:32 बजे।

राहूकालः अपराह्न 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

तीज-त्योहारः अष्टम नवरात्रि देवी महागौरी पूजा, मासिक दुर्गाष्टमी, महातारा जयंती, रामनवमी (स्मार्त)।

विशेष दिवसः कोई नहीं है।

पंचकः कोई नहीं है।

मूलः कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूलः दक्षिण दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor