आपके सितारेः गुरुवार, 26 मार्च 2026 का राशिफल

26 मार्च, 2026 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 27 मार्च, 2026 का पंचांग भी।

Mar 26, 2026 - 09:44
 0
आपके सितारेः गुरुवार, 26 मार्च 2026 का राशिफल

मेष :- मेष राशि वालों को अपनी भेंट और संवाद में सहजता बनाए रखनी चाहिए। पैसों के उधार लेनदेन से बचना बहुत जरूरी है। व्यवहार में बड़प्पन और पेशेवरता बनाए रखें। नियम, अनुशासन और कामकाज में सजगता सफलता दिलाएगी। सेवाभावना के साथ कार्य करना लाभकारी रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृषभ :- वृष राशि के जातक अपने करियर और व्यापार पर पूरा फोकस रखेंगे। पेशेवर अड़चनें धीरे-धीरे कम होने वाली हैं, जिससे सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता दिखाएं और प्रतिभा प्रदर्शन से अलग जगह बनाने का प्रयास करें। सफलता का प्रतिशत काफी ऊंचा बना रहेगा, जिससे उत्साह बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन :- मिथुन राशि वालों का पूरा जोर अपनी रूटीन लाइफ और कार्यशैली पर रहेगा। विविध प्रयासों को पहले की तरह जारी रखें। वाणिज्यिक मामलों और बड़े व्यापारिक फैसलों में जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। व्यवहार पर सकारात्मक अंकुश रखें। कामकाज अच्छा रहेगा और व्यापारिक लाभ को संवारने में सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली रंग- सिलेटी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क :- कर्क राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र के विस्तार पर विशेष जोर रहेगा। वाणिज्यिक लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाएगा। भेंटवार्ता असरदार साबित होगी और लाभ की स्थिति बेहतर बनी रहेगी। करियर और कारोबार में इच्छा के अनुरूप परिणाम मिलने के संकेत हैं, जिससे प्रदर्शन संवर पाएगा।

भाग्यशाली रंग- भूरा, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह :- सिंह राशि के जातक अपने पेशेवर प्रयासों में गति बनाए रखेंगे। योजनाओं को लागू करने और उन्हें प्रभावशाली बनाने में सफलता मिलेगी। कार्य प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा। किसी महत्वपूर्ण पेशेवर चर्चा में सक्रिय रूप से शामिल होने के संकेत हैं। जिम्मेदारी और वचनों को पूरी निष्ठा से निभाएं।

भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या :- कन्या राशि वाले अपनी रचनात्मकता को बढ़ावा देंगे, जिससे व्यावसायिक प्रयासों में गति आएगी। कामकाज के लिहाज से स्थिति कार्यस्थल पर काफी उम्दा बनी रहेगी। करियर और कारोबार के मुख्य लक्ष्यों को हासिल करने में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों को गति मिलेगी और पेशेवरों के साथ बेहतर सामंजस्य बना रहेगा।

भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 3

तुला :- तुला राशि के जातकों को अपने वाणिज्यिक संवाद बढ़ाने चाहिए, लेकिन किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। पेशेवर कार्यों में खुद से पहल करने से बचें और सूझबूझ के साथ आगे बढ़ें। अफवाहों पर ध्यान न दें और विपक्षियों से सावधान रहें। लेनदेन में स्पष्टता रखें और पेशेवर मामलों पर फोकस बढ़ाएं।

भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक :- वृश्चिक राशि के जातकों का करियर सहज बना रहेगा। व्यवसाय में प्रभावी परिणाम मिलने के अच्छे संकेत हैं। योजनाओं और कार्यप्रणाली में व्यस्तता बनी रहेगी। रणनीति पर अमल बढ़ाएं और विविध पेशेवर प्रयासों को जारी रखें। कार्य ऊर्जा बेहतर रहेगी और बिना संकोच के काम में आगे बढ़ेंगे।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु :- धनु राशि के जातकों के लिए दिन खुशखबरी ला सकता है। करियर में पद और पदोन्नति के अवसर बन सकते हैं। कारोबार में उपलब्धियां बढ़ेंगी और कार्ययोजनाओं को साधने में सफलता मिलेगी। अधिकारी सहयोगी रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों में रुचि और सक्रियता बढ़ी हुई नजर आएगी।

भाग्यशाली रंग- हल्का पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मकर :- मकर राशि के जातकों का करियर उछाल पर रहेगा। कारोबार में सकारात्मक प्रदर्शन के जरिए प्रभाव बना रहेगा। संपर्क और संवाद के दायरे को बढ़ाने का प्रयास करें। किसी भी तरह के उधार से बचें। लक्ष्य पर फोकस बढ़ाने से पेशेवर संबंध संवरेंगे और कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन बेहतर रहेगा।

भाग्यशाली रंग- धूमल, भाग्यशाली अंक- 10

कुंभ :- कुंभ राशि के जातकों को कुछ आकस्मिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कार्य की गति प्रभावित होने की आशंका है। बजट बढ़ा हुआ रह सकता है। कामकाज में सहजता, स्पष्टता और सावधानी बनाए रखना अनिवार्य है। अनुशासन और नियंत्रण बढ़ाना हितकारी होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा।

भाग्यशाली रंग- कत्थई, भाग्यशाली अंक- 18

मीन :- मीन राशि के जातकों का व्यावसायिक हितलाभ संवार पर रहेगा। साझा गतिविधियों और टीम वर्क पर जोर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी और विभिन्न व्यावसायिक कार्यों में बेहतर प्रदर्शन होगा। संतुलन और सामंजस्य पर जोर बढ़ाएं। आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं जो करियर को नई दिशा देंगे।

भाग्यशाली रंग- नारंगी, भाग्यशाली अंक- 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-27 मार्च 2026 का पंचांग-

वारः शुक्रवार

विक्रम संवतः: 2082

शक संवतः: 1947

माह - पक्ष: चैत्र, शुक्ल पक्ष

तिथि: नवमी प्रात: 10:06 बजे तक तत्पश्चात दशमी रहेगी।

चंद्र राशि: प्रात: 09:36 बजे तक मिथुन तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।

चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र अपराह्न 03:24 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।

योग: अतिगंड रात्रि 10:10 बजे तक उपरांत सुकर्मा योग रहेगा।

अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:59 बजे से 12:49 बजे तक।

शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।

सूर्योदय: प्रातः 06:15 बजे।

सूर्यास्त: सायं 06:33 बजे।

राहूकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

तीज त्योहार: नवम नवरात्रि देवी सिद्धदात्री पूजा, कन्या पूजन, रामनवमी (वैष्णव), स्वामी नारायण जयंती।

विशेष दिवस: कोई नहीं है।

पंचक: कोई नहीं है।

मूल: कोई नहीं है।

भद्राः कोई नहीं है।

दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor