आपके सितारेः शनिवार, 01 नवंबर 2025 का राशिफल
01 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष:
कार्यस्थल पर लाभ और उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नए अवसर मिलने की संभावना है। संतान संबंधी विषयों में शुभ समाचार मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8
वृषभ:
दिन व्यस्तता और भागदौड़ से भरा रहेगा। सांसारिक सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी संभव है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छी कमाई की खुशी होगी। परिवार के बुजुर्गों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा, उनकी सलाह उपयोगी सिद्ध होगी।
भाग्यशाली रंग: भूरा, भाग्यशाली अंक: 11
मिथुन:
बीते दिनों के खर्च को संतुलित कर पाने में सफलता मिलेगी। फंसा हुआ लेनदेन सुलझ सकता है। जीवनसाथी की सलाह से आर्थिक लाभ होगा। नया व्यापार आरंभ करने का मार्ग प्रशस्त होगा। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।
भाग्यशाली रंग: धानी, भाग्यशाली अंक: 3
कर्क:
कार्यस्थल पर आर्थिक लाभ और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति संभव है। पितृ पक्ष से धन लाभ होगा। विद्यार्थी परीक्षा में सफलता पाएंगे। शाम के समय परिजनों संग मांगलिक उत्सव में शामिल होने का योग है। कानूनी विवाद सुलझने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: मटमैला, भाग्यशाली अंक: 9
सिंह:
कारोबारी जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ परिवर्तन भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। छात्र प्रतियोगिता में सफलता पाने हेतु अधिक परिश्रम करेंगे।
भाग्यशाली रंग: नारंगी, भाग्यशाली अंक: 1
कन्या:
बिजनेस में साझेदारों से लाभ और सहयोग मिलेगा। नौकरी में महिला सहकर्मी और अधिकारियों का सपोर्ट रहेगा। पिता की सेहत पर ध्यान देना आवश्यक है। पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा, भाग्यशाली अंक: 3
तुला:
घर के पुराने कार्यों को पूरा करने का अवसर मिलेगा, लेकिन आलस्य त्यागना होगा। संतान की प्रगति से मन आनंदित रहेगा। नए कार्यों के कानूनी और तकनीकी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें।
भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 2
वृश्चिक:
परिवार में चल रहा मनमुटाव बातचीत से समाप्त होगा। महिला मित्रों के सहयोग से नौकरी में लाभ होगा। काम और परिवार के प्रति जिम्मेदारी पूर्णत: निभेगी। आर्थिक योजनाओं से लाभ प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: गेरुआ, भाग्यशाली अंक: 1
धनु:
कारोबार में साहसिक निर्णय का लाभ मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कार्यक्षेत्र में सुझावों का स्वागत होगा। सहयोगी भी समर्थन देंगे। घर के आवश्यक सामान की खरीदारी संभव है।
भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9
मकर:
घर-परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र के लिए दिन शुभ है। किसी मित्र से लाभ होगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ और सम्मान प्राप्त होगा। प्रेमी संग समय बिताने का अवसर मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 3
कुम्भ:
राजनीति में भागीदारी के योग हैं, सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वी पीछे रह जाएंगे। आमदनी और खर्च में संतुलन बनाकर चलना आवश्यक है, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग: कत्थई, भाग्यशाली अंक: 1
मीन:
धन में वृद्धि और सम्मान प्राप्ति के योग हैं। नया कार्य आरंभ करने पर जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। परिवार के बच्चों संग आनंदमय समय बीतेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा।
भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
-02 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः रविवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: एकादशी प्रात: 07:31 बजे तक, तत्पश्चात द्वादशी कल प्रात: 05:07 बजे तक तत्पश्चात त्रयोदशी रहेगी।
चंद्र राशि: प्रात: 11:27 बजे तक कुम्भ, तत्पश्चात मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र शाम 05:03 बजे तक, तत्पश्चात उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
योगः व्याघात रात्रि 11:11 बजे तक, उपरांत हर्षण योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: त्रिपुष्करयोग, सर्वार्थसिद्धियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:29 बजे
सूर्यास्तः सायं 05:35 बजे
राहूकालः शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
तीज त्योहार: देव उत्थान एकादशी पारण, देव प्रबोधनी एकादशी व्रत (वैष्णव),गौण देव उत्थान एकादशी,तुलसी विवाह,योगेश्वर द्वादशी, तामस मन्वादि।
विशेष दिवस: द्वादशी तिथि का क्षय।
पंचक: चल रहे है।
मूल: कोई नहीं है
भद्राः प्रात: 07:31 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।
Top of Form
Bottom of Form




