आपके सितारेः रविवार, 02 नवंबर 2025 का राशिफल
02 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 02 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- कार्यक्षेत्र में मेहनत की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा रहेगा। आय के साधनों में सुधार होगा, लेकिन खर्चों में भी वृद्धि संभव है। समझदारी से निवेश करने का विचार उचित रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। जीवनसाथी संग संबंध मधुर बने रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- रिसर्च, तकनीक या शिक्षा से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में बनाई गई नई योजनाएं भविष्य में लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं, कोई भी बड़ा निर्णय सावधानी से लेना उचित रहेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार के साथ खरीदारी पर जाने या किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- व्यापार में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, किंतु सूझबूझ से परिस्थितियाँ अनुकूल बनेंगी। अटके हुए कार्यों में प्रगति होगी। संपत्ति की खरीदी-बिक्री की कोई योजना फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। जीवनसाथी संग विचारों में मतभेद संभव है, परंतु बातचीत से स्थिति सुधर जाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान संभव है। पुराने नकारात्मक विचारों को वर्तमान पर हावी न होने दें। संतान पक्ष को लेकर चिंता संभव है।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कार्यक्षेत्र में दक्षता और निर्णय क्षमता प्रभावी रहेगी। उपलब्धियां उत्साहित रखेंगी। करियर-कारोबार में लाभ बढ़ेगा। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संकेतों के प्रति सजगता आवश्यक है। प्रियजनों संग समय बिताने से मन में सुकून और प्रसन्नता का अनुभव होगा।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- एक निर्णय बेहतर दिशा की शुरुआत कर सकता है। कार्य में स्पष्टता और ईमानदारी बनाए रखना लाभकारी रहेगा। किसी बड़े निवेश से बचना चाहिए। थकान, अनिद्रा या मानसिक तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार की स्थिति वैवाहिक जीवन को प्रभावित करेगी। संबंधों में हल्की खटास संभव है, किंतु संयम और संवाद से स्थिति संभल जाएगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- करियर-कारोबार में अनुकूलता बनी रहेगी। व्यवसाय से जुड़े लोग कोई बड़ी डील पूरी कर सकते हैं। दिन व्यावसायिक दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। पूर्व प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। किसी प्रियजन के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- कार्यों के प्रति गंभीरता और जिम्मेदारी का भाव रहेगा। अटके हुए सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। योग और ध्यान से मन को शांति मिलेगी। प्रेम संबंधों में उत्साह बना रहेगा। रिश्तों को जोड़ने की भावना सशक्त रहेगी। खर्चों पर संयम आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- कार्यों में सफलता प्राप्त होगी, परंतु अपेक्षा से अधिक प्रयास करने होंगे। सहयोगियों के साथ सामंजस्य बनाए रखना आवश्यक है। मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य सुधार हेतु आलस्य से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी, जीवनसाथी के विचारों को महत्व देना लाभदायक रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- करियर-कारोबार में सक्रियता लाभ देगी। धन-संपत्ति से जुड़े कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। कुल-परिवार के साथ आनंदपूर्ण समय बीतेगा।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- कार्यक्षेत्र में शांत मन अधिक स्पष्टता देता है। किसी संघर्ष की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया न दें। सोच-समझकर आगे बढ़ें। आर्थिक मामलों में विवेक से निर्णय लें। खर्चों पर नियंत्रण आवश्यक है। जीवनसाथी संग किसी यात्रा की संभावना बन सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- कला, लेखन या मीडिया से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। मीडिया और बैंकिंग क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। दूरस्थ व्यक्ति या संस्था से संबंध मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सहभागिता रहेगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788
Top of Form
Bottom of Form
-03 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: त्रयोदशी अर्द्धरात्रि 02:05 बजे तक, तत्पश्चात चतुर्दशी का आरम्भ।
चंद्र राशि: मीन राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र अपराह्न 03:05 बजे तक, तत्पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।
योगः हर्षण शाम 07:40 बजे तक, उपरांत वज्र योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवियोग।
सूर्योदयः प्रातः 06:29 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:34 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: विश्वेश्वर व्रत, प्रदोष व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: चल रहे हैं।
मूल: अपराह्न 03:05 बजे से प्रारम्भ।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।