आपके सितारेः सोमवार, 03 नवंबर 2025 का राशिफल
03 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 04 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- जीवनसाथी संग सुखद समय रहेगा, किंतु घरेलू खर्चों को लेकर मानसिक तनाव संभव। यदि कोई नया मामला चल रहा है तो स्थिति पक्ष में रुख करती दिखेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी के कारण विश्वासघात की स्थिति बन सकती है, इसलिए कार्यों को सोच-समझकर पूरा करना उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग – गेरुआ, भाग्यशाली अंक - 1
वृषभ :- संतान के भविष्य से जुड़ा शुभ समाचार मिलने के योग। व्यापार से जुड़े जातकों को सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है, जिसके लिए थोड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। संध्या के समय किसी सामाजिक समारोह में सहभागिता संभव। भाइयों का सहयोग मिलेगा, सामाजिक कार्यों की प्रवृत्ति बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक - 2
मिथुन :- राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन शुभ। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे, अतः सावधानी आवश्यक। कार्यकुशलता से सभी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास सफल रहेगा। आर्थिक स्थिति तनावपूर्ण रह सकती है।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 6
कर्क :- जीवनसाथी की भावनाओं और जरूरतों का ध्यान रखने से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। खोई हुई वस्तु मिलने के योग। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रशासनिक सहयोग से कार्य सिद्ध होंगे।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 9
सिंह :- व्यापार में विरोधी सिर दर्द बन सकते हैं और कार्यों में बाधा डाल सकते हैं। संतान से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। मार्गदर्शन से दूसरों को लाभ होगा और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 5
कन्या :- परिवार और कार्यक्षेत्र में चली आ रही असमंजस की स्थिति समाप्त होगी। प्रियजन से उपहार मिलने की संभावना। मातृ पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे। संध्या का समय आनंद और प्रमोद में व्यतीत होगा। कारोबार में आई बाधाएं समाप्त होंगी।
भाग्यशाली रंग - हल्का हरा, भाग्यशाली अंक - 6
तुला :- विद्यार्थियों को भविष्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता। व्यावसायिक यात्रा कठिन किन्तु लाभदायक सिद्ध होगी। संतान के विवाह संबंधी समस्या का समाधान संभव। वैवाहिक प्रस्तावों पर बातचीत आगे बढ़ेगी।
भाग्यशाली रंग – केसरी, भाग्यशाली अंक - 6
वृश्चिक :- अनेक विवाद सामने आ सकते हैं, किन्तु धैर्य से हल करना होगा। राजनीतिक क्षेत्र के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि के योग। कार्यक्षेत्र में अधिक समय देकर कार्यकुशलता में सुधार करने का अवसर।
भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक - 9
धनु :- यदि किसी विवाद में उलझे हैं तो स्थिति पक्ष में जाएगी। वाणी से सभी को संतुष्ट करने में सफलता मिलेगी। भविष्य से जुड़े कुछ निर्णय होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। ससुराल पक्ष से मतभेद की संभावना।
भाग्यशाली रंग – क्रीम, भाग्यशाली अंक - 3
मकर :- भविष्य की योजनाओं के लिए विशेषज्ञ से परामर्श लाभदायक रहेगा। व्यापार में बड़े लाभ के संकेत। संध्या में माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति सुधरेगी।
भाग्यशाली रंग – मटमैला, भाग्यशाली अंक - 8
कुम्भ :- कारोबार में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और कार्यों में रुकावट संभव। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। भीड़भाड़ वाले स्थानों से परहेज आवश्यक। मित्रों संग अच्छा समय व्यतीत होगा। दिनभर भागदौड़ की स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक - 7
मीन :- शिक्षा और व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के संकेत। संतान के विवाह प्रस्ताव प्रबल। प्रेम जीवन में नया अध्याय आरंभ होगा। निवेश के लिए अनुकूल दिन। कर्ज से मुक्ति और धन कोष में वृद्धि के योग।
भाग्यशाली रंग – धानी, भाग्यशाली अंक - 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-04 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः मंगलवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: कार्तिक मास - शुक्ल पक्ष।
तिथि: चतुर्दशी, अर्द्धरात्रि 10:36 बजे तक, तत्पश्चात पूर्णिमा का आरम्भ।
चंद्र राशि: मध्याह्न 12:34 बजे तक मीन, तत्पश्चात मेष राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रेवती नक्षत्र, मध्याह्न 12:34 बजे तक, तत्पश्चात अश्विनी नक्षत्र रहेगा।
योगः वज्र, अपराह्न 03:43 बजे तक, उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: रवि योग, अमृतसिद्धि योग, सर्वार्थसिद्धि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:30 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:34 बजे।
राहूकालः अपराह्न 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
तीज त्योहार: वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णीका स्नान, कार्तिक चौमासी चौदस।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: मध्याह्न 12:34 बजे पर समाप्त।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः रात्रि 10:36 बजे से कल प्रातः 08:44 बजे तक।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।