आपके सितारेः गुरुवार, 06 नवंबर 2025 का राशिफल
06 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 07 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- दिन सामान्य रहेगा। बेवजह के कार्यों में समय नष्ट न करें। भविष्य को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा सकता है, जिसमें सफलता मिलेगी। परंतु अपने ही लोगों का सहयोग न मिलने से मन खिन्न हो सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं। स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने से रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग – हल्का लाल भाग्यशाली अंक – 8
वृषभ :- स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। किसी विशेष विषय को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में नया कार्य प्रारंभ न करें और न ही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। जीवनसाथी से मतभेद तथा भाई-भतीजों से विवाद संभव है। धैर्य बनाए रखें। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग – बैगनी भाग्यशाली अंक – 5
मिथुन :- दिन सामान्य रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। नया कार्य आरंभ करने के योग हैं। परिवार में मांगलिक कार्य या यात्रा का अवसर प्राप्त हो सकता है। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
भाग्यशाली रंग – सिलेटी भाग्यशाली अंक – 1
कर्क :- पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना होगा, उनके खानपान पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा। दिन शुभ रहेगा। धार्मिक यात्रा संभव है। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य या बड़ी साझेदारी की संभावना है। परिवार से सहयोग मिलेगा और सम्मान में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली रंग – भूरा भाग्यशाली अंक – 2
सिंह :- सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। लंबी यात्रा संभव है, वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य में गिरावट और व्यापार में साझेदार से धोखे की संभावना है। नया कार्य प्रारंभ करने में बाधाएं आएंगी। परिवार में विरोध और पुत्र या भाई से मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – लाल भाग्यशाली अंक – 5
कन्या :- किसी नज़दीकी व्यक्ति के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। संबंधियों से विवाद या परिवार में संपत्ति को लेकर तनाव संभव है। स्वास्थ्य व जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार में साझेदार धोखा दे सकता है। वाणी में संयम रखें। गुस्से पर काबू रखना आवश्यक रहेगा। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है।
भाग्यशाली रंग – हल्का हरा भाग्यशाली अंक – 3
तुला :- मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। स्वास्थ्य में सुधार और धार्मिक यात्रा के योग हैं। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। पत्नी और बच्चों के साथ समय सुखद बीतेगा। विदेश से व्यापार करने वालों को लाभदायक समझौता मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग – क्रीम भाग्यशाली अंक – 7
वृश्चिक :- रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अत्यधिक भागदौड़ से शारीरिक थकान और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात से आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में बड़ा निवेश टालें। परिवार में कोई उलझन व्यस्त रख सकती है।
भाग्यशाली रंग – बादामी भाग्यशाली अंक – 6
धनु :- घर की जरूरतों पर धन खर्च होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। न्यायालय या कानूनी विवादों में उलझन संभव है। कार्यभार अधिक रहेगा जिससे स्वास्थ्य प्रभावित होगा। व्यापार में हानि और साझेदार से धोखे के संकेत हैं। परिवार में संपत्ति विवाद से मानसिक तनाव बढ़ेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।
भाग्यशाली रंग – हल्का पीला भाग्यशाली अंक – 7
मकर :- नौकरी और कारोबार में लाभदायक अवसर मिल सकता है। दिन शुभ रहेगा। लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। नया मकान या वाहन खरीदने के योग हैं। परिवार के साथ समय आनंदपूर्ण बीतेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा, पर जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
भाग्यशाली रंग – धूमल भाग्यशाली अंक – 10
कुम्भ :- सेहत के मामले में विशेष ध्यान आवश्यक रहेगा। पुराने विवाद पुनः उभर सकते हैं। कानूनी परेशानी से सावधान रहें। व्यापार में विरोधी बाधा डाल सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट से मन चिंतित रहेगा। निवेश से बचें और जीवनसाथी से संवाद में मधुरता बनाए रखें।
भाग्यशाली रंग – कत्थई भाग्यशाली अंक – 18
मीन :- वैवाहिक जीवन सुखद और आनंददायक रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ के योग हैं। विशेष व्यक्ति से संपर्क लाभदायक सिद्ध होगा। सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। व्यापार में नया कार्य शुरू किया जा सकता है। संपत्ति में निवेश के योग हैं। परिवार के साथ खरीदारी का आनंद मिलेगा।
भाग्यशाली रंग – नारंगी भाग्यशाली अंक – 12
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-07 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः शुक्रवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: द्वितीया प्रातः 11:05 बजे तक, तत्पश्चात तृतीया का आरम्भ।
चंद्र राशि: वृषभ राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: रोहिणी नक्षत्र अर्द्धरात्रि 12:33 बजे तक, तत्पश्चात मृगशिरा कल तड़के नक्षत्र रहेगा।
योगः परिघ रात्रि 10:28 बजे तक, उपरांत शिव योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:32 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:32 बजे।
राहूकालः प्रातः 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
तीज त्योहार: रोहिणी व्रत।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः रात्रि 09:16 बजे से कल प्रातः 07:32 बजे तक।
दिशाशूल: पश्चिम दिशा में।