आपके सितारेः रविवार, 09 नवंबर 2025 का राशिफल
09 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 10 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।
मेष :- व्यापार में किए गए कार्यों से खूब मुनाफ़ा होगा, जिसे देखकर मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में सहयोग रहेगा। शाम को कुछ थकान और सिर दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक है। संतान के विवाह से जुड़ी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- गेरुआ, भाग्यशाली अंक- 1
वृषभ :- किसी विशेष कार्य के लिए घर से निकलने पर माता-पिता का आशीर्वाद लेना लाभदायक रहेगा। आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शाम का समय धार्मिक स्थान पर बीतेगा और जागरण-कीर्तन भजन आदि से मन को शांति मिलेगी। माता से कुछ अनबन संभव है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 2
मिथुन :- किसी कानूनी विवाद में तनाव की स्थिति रहेगी। तनाव के कारण निर्णय लेने की क्षमता कमजोर हो सकती है जिससे कार्य प्रभावित होंगे। शाम का समय घर के सदस्यों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। नौकरीपेशा जातकों को उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कर्क :- लंबे समय से रुकी हुई तरक्की का अवसर मिल सकता है। रात को बाहर का भोजन करने से बचना उचित रहेगा, अन्यथा सेहत बिगड़ सकती है। माता-पिता को आंखों से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। नौकरी में वाणी से किसी अधिकारी को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 9
सिंह :- कारोबारी वर्ग के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नए बदलाव भविष्य में बड़ा फायदा देंगे। छात्रों को प्रतियोगिता की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी। शाम को किसी मित्र से धन लाभ होने के योग हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5
कन्या :- व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। कोई विशेष डील फाइनल हो सकती है, जिसकी लंबे समय से उम्मीद थी। शाम के समय परिवार के साथ छोटी यात्रा संभव है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। छात्रों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
भाग्यशाली रंग- हल्का हरा, भाग्यशाली अंक- 6
तुला :- आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। निर्णय सोच-समझकर लेने आवश्यक हैं, अन्यथा परेशानी हो सकती है। कानूनी मामलों में सतर्क रहना चाहिए। जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। मधुर वाणी से आसपास के लोगों को प्रभावित करने में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- जरिम कलर, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक :- संतान के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को उपहार देने का अवसर मिलेगा। नौकरी में पद और अधिकारों में वृद्धि संभव है। ससुराल पक्ष को धन देने से पूर्व विचार करना उचित रहेगा, अन्यथा संबंधों में खटास आ सकती है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9
धनु :- विद्यार्थियों का गुरु और ईश्वर के प्रति लगाव बढ़ेगा। सूझबूझ से किया गया नया कार्य कारोबार में विस्तार लाएगा। फंसा हुआ धन मिलने के योग हैं। संतान को स्वास्थ्य संबंधी समस्या से मन विचलित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- क्रीम कलर, भाग्यशाली अंक- 3
मकर :- दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। धन की बड़ी प्राप्ति संभव है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साझेदारी वाले कारोबार में लाभ मिलेगा। जीवनसाथी से सुख मिलेगा। शाम को वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- मटमैला, भाग्यशाली अंक- 8
कुम्भ :- योजनाओं और निर्णयों का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान पहुंचा सकता है। रोजमर्रा की जरूरतों पर धन खर्च हो सकता है। नए व्यवसाय में निवेश लाभदायक सिद्ध होगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7
मीन :- स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से दिन कुछ कष्टदायक रह सकता है। पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। कारोबार में नई योजनाएं बनेंगी और उन्हें सफल बनाने का प्रयास रहेगा। बैंक से कर्ज लेने की योजना सफल होगी।
भाग्यशाली रंग- धानी, भाग्यशाली अंक- 9
-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। - मोबाइलः 9893118788
-10 नवंबर 2025 का पंचांग-
वारः Top of Form
Bottom of Form
सोमवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष।
तिथि: षष्ठी अर्द्धरात्रि 12:07 बजे तक तत्पश्चात सप्तमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: अपराह्न 01:02 बजे तक मिथुन तत्पश्चात कर्क राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: पुनर्वसु नक्षत्र शाम 06:48 बजे तक तत्पश्चात पुष्य नक्षत्र रहेगा।
योगः साध्य मध्याह्न 12:05 बजे तक उपरांत शुभ योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: पूर्वाह्न 11:40 बजे से मध्याह्न 12:24 बजे तक।
शुभ मुहूर्त: सर्वार्थसिद्धि योग, रवि योग।
सूर्योदयः प्रातः 06:34 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:30 बजे।
राहूकालः प्रातः 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
तीज त्योहार: कोई नहीं है।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: कोई नहीं है।
भद्राः अर्द्धरात्रि 12:07 बजे से कल प्रातः 11:32 बजे तक।
दिशाशूल: पूर्व दिशा में।
Top of Form