आपके सितारेः मंगलवार, 11 नवंबर 2025 का राशिफल

11 नवम्बर 2025 को कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित से- आपके सितारे। साथ में 12 नवम्बर, 2025 का पंचांग भी।

Nov 10, 2025 - 22:44
 0
आपके सितारेः मंगलवार, 11 नवंबर 2025 का राशिफल

मेष: समाज में यश बढ़ेगा। लव लाइफ में जीवनसाथी के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। संतान पक्ष से कुछ तनाव संभव, धैर्य से स्थिति संभल जाएगी। पिता के सहयोग से लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
भाग्यशाली रंग: हल्का लाल  भाग्यशाली अंक: 8

वृषभ: लव लाइफ में सहयोग और सम्मान मिलेगा। ध्यान कार्यक्षेत्र में नई योजना पर केंद्रित रहेगा। कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। परिजनों के साथ यात्रा का योग बनेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग रहेगा। व्यापार में मित्रों और सहयोगियों की मदद से फायदा संभव।
भाग्यशाली रंग: बैंगनी  भाग्यशाली अंक: 5

मिथुन: कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी निर्णय से पूर्व सोच-विचार आवश्यक है क्योंकि परिणाम दूरगामी होंगे। वही कार्य करें जिसके पूरे होने की संभावना अधिक हो।
भाग्यशाली रंग: सिलेटी  भाग्यशाली अंक: 1

कर्क: कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। भाई-बहनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर के अधूरे काम पूरे करने और खरीदारी का योग।
भाग्यशाली रंग: भूरा  भाग्यशाली अंक: 2

सिंह: दिन व्यस्त रहेगा पर व्यस्तता के बीच जीवनसाथी के लिए समय निकाल पाएंगे। विरोधियों से सतर्क रहना आवश्यक। नई संपत्ति खरीदने की योजना के लिए दिन शुभ। शाम का समय परिवार संग आनंद में बीतेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल  भाग्यशाली अंक: 5

कन्या: कारोबार में परिश्रम से लाभ मिलेगा। जल्दबाजी में किए कार्य से नुकसान संभव। आर्थिक लेनदेन में सतर्कता आवश्यक। छात्रों को अध्ययन में एकाग्रता रखनी होगी। लव लाइफ में दिन शुभ।
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा  भाग्यशाली अंक: 3

तुला: कार्यक्षेत्र में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। निवेश से भविष्य में लाभ संभव। जमीन-जायदाद से जुड़े कागज़ात को लेकर असुविधा हो सकती है। किसी बड़ी उपलब्धि का योग।
भाग्यशाली रंग: क्रीम  भाग्यशाली अंक: 7

वृश्चिक: परिवार के लोग योजनाओं को लेकर नाराज हो सकते हैं। धार्मिक व आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। किसी व्यक्ति से मतभेद संभव।
भाग्यशाली रंग: बादामी  भाग्यशाली अंक: 6

धनु: कार्यक्षेत्र में सतर्क रहना आवश्यक। शत्रु हानि पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बैंक से ऋण लेने की सोच है तो सफलता मिलेगी। अचानक धनलाभ का संकेत।
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला  भाग्यशाली अंक: 7

मकर: पार्टनरशिप व्यवसाय में मुनाफा होगा। संतान की शिक्षा से जुड़ा निर्णय भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। सरकारी नौकरी में ईमानदारी बनाए रखना आवश्यक, अन्यथा अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
भाग्यशाली रंग: धूमल  भाग्यशाली अंक: 10

कुम्भ: सेहत में परेशानी संभव, बाहर के खान-पान से परहेज करें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी से नुकसान संभव। परिवार में किसी सदस्य के व्यवहार से मानसिक तनाव हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली रंग: कत्थई  भाग्यशाली अंक: 18

मीन: कारोबार में अनुकूलता रहेगी पर जोखिम से बचना आवश्यक। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि संभव। पारिवारिक तनाव दूर होगा। किसी मित्र की सहायता से लाभ मिल सकता है।
भाग्यशाली रंग: नारंगी  भाग्यशाली अंक: 12

-दैवज्ञ बृज मोहन दीक्षित, आगरा। -मोबाइलः 9893118788

-12 नवंबर 2025 का पंचांग-

वारः बुधवार।
विक्रम संवतः 2082
शक संवतः 1947
माह/पक्ष: मार्गशीर्ष मास - कृष्ण पक्ष,
तिथि: अष्टमी रात्रि 10:58 बजे तक तत्पश्चात नवमी का आरम्भ।
चंद्र राशि: शाम 06:35 बजे तक कर्क तत्पश्चात सिंह राशि पर रहेगा।
चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा नक्षत्र शाम 06:35 बजे तक तत्पश्चात मघा नक्षत्र रहेगा।
योगः शुक्ल प्रात: 08:02 बजे तक उपरांत व्रह्म योग रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं है।
शुभ मुहूर्त: कोई नहीं है।
सूर्योदयः प्रातः 06:36 बजे।
सूर्यास्तः सायं 05:29 बजे।
राहूकालः मध्याह्न 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
तीज त्योहार: काल भैरव जयंती, कालाष्टमी।
विशेष दिवस: कोई नहीं है।
पंचक: कोई नहीं है।
मूल: चल रहे हैं।
भद्राः कोई नहीं है।
दिशाशूल: उत्तर दिशा में।

SP_Singh AURGURU Editor